Get App

Wrestlers Protest: दिल्ली पुलिस ने पहलवानों को सौंपी FIR की कॉपी, जंतर-मंतर पहुंचीं प्रियंका गांधी, पढ़ें सभी अपडेट

Wrestlers Protest: दिल्ली पुलिस ने कहा कि वो पहलवानों को सुरक्षा मुहैया कराएगी। बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एक नाबालिग समेत कुल 7 खिलाड़ियों ने शिकायत की है। पुलिस जल्द ही पीड़ितों के बयान दर्ज करेगी। आरोप है कि बृजभूषण शरण सिंह ने ना केवल देश में बल्कि विदेशों में भी अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के दौरान महिला पहलवानों का यौन शोषण किया है

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड Apr 29, 2023 पर 12:49 PM
Wrestlers Protest: दिल्ली पुलिस ने पहलवानों को सौंपी FIR की कॉपी, जंतर-मंतर पहुंचीं प्रियंका गांधी, पढ़ें सभी अपडेट
जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पहलवान विनेश फोगट, साक्षी मलिक और संगीता फोगट के साथ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (PHOTO- PTI)

Wrestlers Protest: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों पर FIR दर्ज कर ली है। शनिवार को पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) और अन्य पहलवान नई दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने पहुंचे थे, जहां उन्हें FIR की एक कॉपी भी सौंपी गई। WFI प्रमुख के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पर बैठे पहलवानों के वकील नरेंद्र हुड्डा ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने IPC की धारा 354, 354(A), 354(D) और 34 के तहत एक FIR दर्ज की है। दूसरी FIR की कॉपी हमें उपलब्ध नहीं कराई गई, क्योंकि ये सिर्फ पीड़ित परिवार को दी जाएगी।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि पहलवानों को FIR की एक कॉपी दी गई है। POCSO के तहत दर्ज FIR की कॉपी पहलवानों को नहीं दी जाएगी, क्योंकि ये सिर्फ पीड़ित परिवार को दी जाएगी।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि वो पहलवानों को सुरक्षा मुहैया कराएगी। बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एक नाबालिग समेत कुल 7 खिलाड़ियों ने शिकायत की है। पुलिस जल्द ही पीड़ितों के बयान दर्ज करेगी। आरोप है कि बृजभूषण शरण सिंह ने ना केवल देश में बल्कि विदेशों में भी अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के दौरान महिला पहलवानों का यौन शोषण किया है।

इससे पहले टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया (Bajrang Punia) ने दिल्ली पुलिस पर नई दिल्ली के जंतर मंतर में पहलवानों के विरोध स्थल पर बिजली और राशन की सप्लाई काटने का आरोप लगाया था। एक इंस्टाग्राम वीडियो में, उन्होंने सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) के हवाले से कहा कि पुलिस "खाने और पानी की अनुमति नहीं देगी, चाहे कुछ भी हो।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें