Wrestlers Protest: महिला पहलवानों ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ दिए ऑडियो-वीडियो सबूत, 15 जून को दिल्ली पुलिस दायर करेगी चार्जशीट

Wrestlers Protest: आरोप लगाने वालीं 6 महिला पहलवानों (Women Wrestlers) में से 4 ने पुलिस को सबूत दिए हैं। दिल्ली पुलिस इस मामले में 15 जून को एक चार्जशीट भी फाइल करने जा रही है। दरअसल दिल्ली पुलिस ने उन दो महिला पहलवानों से उनके आरोपों को पुख्ता करने के लिए साबूत मांगे थे, जिन्होंने बृजभूषण सिंह पर उनकी सांस चेक करने के बहाने उनकी छाती और पेट को छूने का आरोप लगाया था

अपडेटेड Jun 13, 2023 पर 5:30 PM
Wrestlers Protest: महिला पहलवानों बृजभूषण सिंह के खिलाफ दिए ऑडियो-वीडियो सबूत

कुश्ती संघ अध्यक्ष और BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Singh) पर लगाए अपने आरोपों को पुख्ता करने के लिए पहलवानों ने दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को कई ऑडियो-वीडियो सबूक मुहैया कराए हैं। आरोप लगाने वालीं 6 महिला पहलवानों (Women Wrestlers) में से 4 ने पुलिस को सबूत दिए हैं। दिल्ली पुलिस इस मामले में 15 जून को एक चार्जशीट भी फाइल करने जा रही है।

दरअसल दिल्ली पुलिस ने उन दो महिला पहलवानों से उनके आरोपों को पुख्ता करने के लिए साबूत मांगे थे, जिन्होंने बृजभूषण सिंह पर उनकी सांस चेक करने के बहाने उनकी छाती और पेट को छूने का आरोप लगाया था। पुलिस ने सबूत के तौर पर तस्वीरें, ऑडियो और वीडियो देने के लिए कहा था। रविवार को छह में से चार महिला एथलीटों ने अपने आरोपों की पुष्टि के लिए ऑडियो और विजुअल सबूत मुहैया कराए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने दावा किया कि दोनों शिकायतकर्ता ने पर्याप्त सबूत नहीं दिए, जो बृजभूषण के खिलाफ उनके आरोपों को साबित कर सकें। हालांकि, पुलिस ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है।

बृज भूषण सिंह के खिलाफ FIR के बाद दिल्ली पुलिस ने 5 देशों से मांगे CCTV फुटेज, पहलवानों ने विदेशी धरती पर छेड़छाड़ के लगाए थे आरोप


इससे पहले दिल्ली पुलिस ने पांच देशों के रेसलिंग फेडरेशन को नोटिस भेजकर भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ शीर्ष भारतीय पहलवानों की तरफ से यौन उत्पीड़न के आरोपों से जुड़ी जानकारी और CCTV फुटेज की मांग की है। पहलवानों ने 21 अप्रैल को अपनी FIR में आरोप लगाया था कि उन्हें इंडोनेशिया, बुल्गारिया, किर्गिस्तान, मंगोलिया और कजाकिस्तान में टूर्नामेंट के दौरान परेशान किया गया था।

Hindustan Times के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “हमने FIR दर्ज करने के एक हफ्ते के भीतर अलग-अलग फेडरेशन को लिखा था और उनमें से कुछ ने जवाब भी दिया है। मुझे नहीं पता कि इस मुद्दे को फिर से क्यों उठाया जा रहा है।”

ये जानकारी ऐसे समय में आई, जब दिल्ली पुलिस इस मामले में 15 जून तक अदालत में चार्जशीट दायर करने की तैयारी कर रही है। कथित तौर पर, अधिकारियों ने अब तक 200 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किए हैं, जिनमें विरोध करने वाले पहलवान, कोच और रेफरी शामिल हैं। पुलिस ने WFI में भूषण के सहयोगियों के बयान भी दर्ज किए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।