Get App

Wrestlers Protest: पहलवान विनेश फोगाट ने WFI के अध्यक्ष पर लगाया महिला खिलाड़ियों के यौन शोषण का आरोप, बोलीं- मुझे खोटा सिक्का कहा

Wrestlers Protest: जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों का कहना है कि फेडरेशन हमारी निजी जिंदगी में भी दखल देता है और वे हमें परेशान करते हैं। वे हमारा शोषण कर रहे हैं। जब हम ओलंपिक में गए थे, तो हमारे पास फिजियो या कोच नहीं था। जब से हमने इसके खिलाफ आवाज उठाई है, तो हमें धमकाया जा रहा है

Shubham Sharmaअपडेटेड Jan 18, 2023 पर 5:38 PM
Wrestlers Protest: पहलवान विनेश फोगाट ने WFI के अध्यक्ष पर लगाया महिला खिलाड़ियों के यौन शोषण का आरोप, बोलीं- मुझे खोटा सिक्का कहा
जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों का कहना है कि फेडरेशन हमारी निजी जिंदगी में भी दखल देता है

Wrestlers Protest: भारत के सभी बड़े पहलवान अपने फेडरेशन के रवैये के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक (Bronze Medal) विजेता बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) और विश्व चैम्पियनशिप (World Championship) पदक विजेता विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) भी शामिल हैं। विनेश फोगाट ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) पर महिला खिलाड़ियों का यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कोच भी महिला रेसलर्स को परेशान करते हैं।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे रेसलर्स ने मीडिया से बात की और अपनी शिकायतें सामने रखीं। इस दौरान पहलवान बजरंग पूनिया ने पूरे फेडरेशन में बदलाव की मांग रखी। उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि फेडरेशन का बदलाव हो। इसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से आग्रह करते हैं।"

पुनिया ने आगे कहा, "भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) की तरफ से पहलवानों को परेशान किया जा रहा है, जो लोग WFI का हिस्सा हैं, उन्हें इस खेल के बारे में कुछ नहीं पता। हम आज यहां इसलिए इकट्ठे हुए हैं, क्योंकि हमें लगता है कि हमारा भविष्य खतरे में है।"

उन्होंने आगे कहा, "वे नियमों का पालन भी नहीं कर रहे। वजन नापते समय चूक होती है। बच्चे सब कुछ अपने आप मैनेज करते हैं।" जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने ये मुद्दा पहले क्यों नहीं उठाया, तो इस पर पुनिया ने कहा, "हमें जान से मारने की धमकी दी गई थी।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें