2015 में करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किए गए ठग सुकेश चंद्रशेखर ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एक पत्र लिखा है, जिसमें उसने भारत सरकार की ओर से जारी योजना के तहत साल 2024-2025 के लिए अपनी विदेशी आय घोषित करने की अपील की है। सीतारमण को लिखे पत्र में सुकेश ने खुलासा किया कि नेवादा में उसके विदेशी बिजनेस, USA में एलएस होल्डिंग्स इंटरनेशनल और ब्रिटिश वर्जिन द्वीप समूह में स्पीड गेमिंग कॉर्पोरेशन रजिस्टर्ट हैं। ये बिजनेस 2016 से चालू हैं और 2024 में इनका कारोबार 2.70 अरब डॉलर का होगा।
