भाषा विवाद ने फिर पकड़ा जोर, तमिलनाडु के CM स्टालिन बोले- हिंदी थोपे जाने के खिलाफ हमारा संघर्ष जारी रहेगा

HINDI ROW: हिंदी थोपे जाने के खिलाफ राज्य विधानसभा के अक्टूबर 2022 के प्रस्ताव का जिक्र करते हुए स्टालिन ने कहा कि हिंदी थोपे जाने के खिलाफ हमारा संघर्ष जारी रहेगा। तमिल की रक्षा के हमारे प्रयास हमेशा जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार बेशर्मी से हिंदी थोप रही है

अपडेटेड Jan 26, 2023 पर 11:12 AM
Story continues below Advertisement
HINDI ROW: सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार हिंदी दिवस मनाती है, लेकिन अन्य राज्यों की भाषाओं के मामले में ऐसा नहीं है

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन (Tamil Nadu CM M K Stalin) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत केंद्र सरकार पर ‘निर्लज्जता’ से हिंदी (Hindi) ‘थोपने’ का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ उनकी पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) इस प्रकार के हर प्रयास का विरोध करना जारी रखेगी। स्टालिन ने राज्य में अतीत में हिंदी विरोधी आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों के सम्मान में बुधवार को आयोजित ‘भाषा शहीद दिवस’ जनसभा में कहा कि भारतीय संघ पर शासन कर रही बीजेपी सरकार ने प्रशासन से लेकर शिक्षा तक हर क्षेत्र में हिंदी को थोपने की प्रथा बना ली है (और) उन्हें लगता है कि वे हिंदी थोपने के लिए सत्ता में आए हैं।

पीटीआई के मुताबिक DMK प्रमुख ने कहा, "एक राष्ट्र, एक धर्म, एक चुनाव, एक (प्रवेश) परीक्षा, एक भोजन, एक संस्कृति की तरह, वे एक भाषा के जरिए अन्य राष्ट्रीय वर्गों की संस्कृति नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।" हिंदी थोपे जाने के खिलाफ राज्य विधानसभा के अक्टूबर 2022 के प्रस्ताव का जिक्र करते हुए स्टालिन ने कहा कि हिंदी थोपे जाने के खिलाफ हमारा संघर्ष जारी रहेगा। तमिल की रक्षा के हमारे प्रयास हमेशा जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार बेशर्मी से हिंदी थोप रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हिंदी दिवस मनाती है, लेकिन अन्य राज्यों की भाषाओं के मामले में ऐसा नहीं है। स्टालिन ने कहा कि हिंदी को अधिक महत्व दिए जाने से न केवल अन्य भाषाओं की उपेक्षा हो रही है, बल्कि यह उन्हें नष्ट करने के बराबर है। स्टालिन ने कहा कि 2017-20 के बीच केंद्र ने संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए 643 करोड़ रुपये दिए।


सीएम ने कहा कि तमिल के लिए 23 करोड़ रुपये से भी कम राशि आवंटित की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम किसी भी भाषा के दुश्मन नहीं हैं। अपने हित के लिए कोई व्यक्ति कितनी भी भाषाएं सीख सकता है, लेकिन हम कुछ थोपे जाने के किसी भी कदम का विरोध करेंगे।

ये भी पढ़ें- Donald Trump: दो साल बाद फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फिर से वापसी करेंगे ट्रंप, Meta ने की अकाउंट बहाल की घोषणा

स्टालिन ने कहा कि कई हिंदी-विरोधी आंदोलनों के बाद पूर्व मुख्यमंत्री सी एन अन्नादुरई तमिल और अंग्रेजी के दो-भाषा फार्मूले को सुनिश्चित करने के लिए एक कानून लाए थे, जिसके कारण राज्य के युवा दुनिया के कई हिस्सों में सफल रहे। स्टालिन ने दो-भाषा फॉर्मूले के बारे में कहा कि अन्ना ने ऐसा यह सुनिश्चित करने के लिए किया कि भाषा के लिए शहीद होने वालों का बलिदान व्यर्थ न जाए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।