तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन (Tamil Nadu CM M K Stalin) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत केंद्र सरकार पर ‘निर्लज्जता’ से हिंदी (Hindi) ‘थोपने’ का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ उनकी पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) इस प्रकार के हर प्रयास का विरोध करना जारी रखेगी। स्टालिन ने राज्य में अतीत में हिंदी विरोधी आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों के सम्मान में बुधवार को आयोजित ‘भाषा शहीद दिवस’ जनसभा में कहा कि भारतीय संघ पर शासन कर रही बीजेपी सरकार ने प्रशासन से लेकर शिक्षा तक हर क्षेत्र में हिंदी को थोपने की प्रथा बना ली है (और) उन्हें लगता है कि वे हिंदी थोपने के लिए सत्ता में आए हैं।
