Get App

Data Hack: ताज होटल्स के करीब 15 लाख ग्राहकों का डेटा लीक, हैकर ने मांगी फिरौती

टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाले ताज होटल्स ग्रुप (Taj Hotels Group) के ग्राहकों को डेटा हैक हो गया है। एक न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्रतिष्ठित होटल्स के करीब 15 लाख ग्राहकों के डेटा लीक हुए हैं। CNBC-TV18 की एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डेटा लीक मामले में कंपनी से कथित तौर पर 5,000 डॉलर (करीब 4.16 लाख रुपये) की फिरौती भी मांगी गई है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 23, 2023 पर 11:03 PM
Data Hack: ताज होटल्स के करीब 15 लाख ग्राहकों का डेटा लीक, हैकर ने मांगी फिरौती
जानकारी के मुताबिक, डेटा लीक करने वाले शख्स ने तीन शर्तें रखी हैं

टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाले ताज होटल्स ग्रुप (Taj Hotels Group) के ग्राहकों को डेटा हैक हो गया है। एक न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्रतिष्ठित होटल्स के करीब 15 लाख ग्राहकों के डेटा लीक हुए हैं। CNBC-TV18 की एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डेटा लीक मामले में कंपनी से कथित तौर पर 5,000 डॉलर (करीब 4.16 लाख रुपये) की फिरौती भी मांगी गई है। यह फिरौती "Dnacookies" नाम से ट्विटर हैंडल चलाने वाले एक व्यक्ति ने मांगी है। लीक हुए डेटा में ग्राहकों के डेटा, मेंबरशिप आईडी, मोबाइल नंबर और दूसरे व्यक्तिगत निजी जानकारियां शामिल थीं।

ताज ग्रुप का मैनेज करने वाली इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) के एक प्रवक्ता ने CNBC-TV18 को बताया, "हमें किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में पता चला है जो कुछ ग्राहकों के डेटा अपने पास होने का दावा कर रहा है। ये डेटा गैर-संवेदनशील है।" .

डेटा हैक करने वाले का दावा है कि उसके 2014 से 2020 की अवधि का डेटा है और इसे अबतक कहीं भी सार्वजनिक नहीं किया गया है। व्यक्ति ने अपने दावे के समर्थन में एक सैंपल भी जारी किया है, जिसमें करीब 1,000 लाइनों में अलग-अलग एंट्री दिख रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें