सीएनबीसी-आवाज़ के मार्केट्स एडिटर, प्रदीप पंड्या ने TRF Limited में 150 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी है।  प्रदीप पंड्या का कहना है कंपनी को मेटल सेक्टर के रीवाइवल से फायदा मिलेगा। टाटा स्टील, इसकी प्रमोटर होने के साथ ही इसकी सबसे बड़ी ग्राहक है। सिटी बैंक ने भारतीय स्टील शेयरों पर बुलिश राय जाहिर किया है। सिटी बैंक का मानना है कि पूरी दुनिया में स्टील की कीमतों में बढ़त होगी। पिछले 2 महीनों में भारत में स्टील की कीमतों में लगभग 4 फीसदी की बढ़त हुई है। इसके अलावा सरकार ने कोर माइनिंग की शर्तों में भी ढ़ील दी है। कोल माइल्स की ग्लोबल निलामी प्रक्रिया जल्द ही शुरु होगी।  TRF के पास 50 से ज्यादा coal handling plants है। कंपनी ने पिछले 2 साल में अपना कर्जा 600 करोड़ रुपये से घटाकर करके 200 करोड़ रुपये किया है।

टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयर अपने 52 हफ्तों के हाई से 35 फीसदी नीचे नजर आ रहा है जो इसके मुल्यांकन को आर्कषक बना देता है। कोल सेक्टर में होने वाली रिकवरी का फायदा कंपनी को मिलेगा और इसके कारोबार में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।