विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देशों में शुमार भारत की संसद (Parliament of India) का शीतकालीन सत्र (winter session) कल से शुरू हो रहा है। सरकार की तरफ से कई बिल बनाये गये हैं। अब की बार संसद के शीतकालीन सत्र में कई अहम बिल संसद के सामने आ सकते है। इस बार विंटर सेशन में कौन से अहम बिल सरकार द्वारा पेश किये जा सकते हैं और साथ ही कौन से बिल पेश नहीं किये जा सकते हैं। इस पर देश की निगाहें रहेंगी। इस सत्र के दौरान एक तरफ सरकार अपनी उपलब्धियां गिना सकती है। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष सरकार की विफलताएं गिना सकता है। विपक्ष की तरफ से सरकार को घेरने का प्रयास किया जायेगा। लेकिन सरकार भी पहले से तय कार्यक्रम के तहत सत्र में आगे बढ़ेगी।
कौन से अहम बिल नहीं होंगे पेश
सीएनबीसी-आवाज़ के लक्ष्मण रॉय ने कहा कि कल से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र में कौन से अहम बिल होंगे इससे ज्यादा इस बात पर लोगों की उत्सुकता ज्यादा है कि कौन से अहम बिल पेश नहीं होंगे। लक्ष्मण ने सूत्रों के हवाले से कहा कि बैंकों के निजीकरण को आसान बनाने वाला बैंकिंग अमेंडमेंट बिल (banking amendment bill) अबकी बार पेश नहीं किये जाने की उम्मीद है। इसकी वजह से है कि अभी तक इस बिल का न तो ड्राफ्ट बना है और न ही कैबिनेट के पास इसका प्रस्ताव आया है।
वहीं दूसरी तरफ डेटा प्रोटेक्शन बिल (data protection bill) भी अबकी बार पेश नहीं हो पायेगा। सरकार ने इसको लेकर अब कंसल्टेशन शुरू कर दिया है। इसलिए इसको भी आने में वक्त लग सकता है। लिहाजा ये बिल भी इस सत्र में पेश नहीं हो पायेगा।
लक्ष्मण ने आगे कहा कि तीसरा अहम बिल इंश्योरेंस अमेंडमेंट बिल (insurance amendment bill) है। इसका सरकार ने ड्राफ्ट जारी किया। इस पर सलाह-मशवरा हुआ। लेकिन अभी ये कैबिनेट में जाना बाकी है। इसलिए इसमें भी अभी लंबा वक्त लगेगा। लिहाज शीतकालीन सत्र में ये बिल भी नहीं आ पायेगा।
विंटर सेशन में The Multi-State Cooperative Societies (Amendment) Bill, 2022 पेश होगा। ये बिल पुराने कानून को खत्म करने के लिए है। दूसरा अहम बिल The Trade Marks (Amendment) Bill, 2022 भी पेश होगा। इससे एक आवेदन से पूरी दुनिया में ट्रेड मार्क का अधिकार प्राप्त होगा। तीसरा अहम बिल The Mediation Bill, 2021 पारित कराने की कोशिश सरकार द्वारा की जायेगी।
कल से संसद का शीतकालीन सत्र
संसद का शीतकालीन सत्र कल से यानी कि 7 दिसंबर से शुरू होकर 29 दिसंबर तक चलेगा। इस शीतकालीन सत्र में कुल 16 बिल पेश होंगे। सत्र से पहले लोकसभा अध्यक्ष ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है।