इंडिया में महंगाई (Inflation) 8 साल के सबसे ऊंचे लेवल पर पहुंच गई है। पिछले हफ्ते रिटेल इनफ्लेशन के आंकड़े आए। अप्रैल में रिटेल इनफ्लेशन 7.79 फीसदी पहुंच गया। मार्च में यह 6.95 फीसदी था। इससे साफ है कि महंगाई तेजी से बढ़ रही है। खासकर यूक्रेन क्राइसिस शुरू होने के बाद फ्यूल, गेहूं, खाद्य तेल सहित कई चीजों के प्राइसेज बढ़े हैं। इसका असर रिटेल इनफ्लेशन पर पड़ा है।
