Threat Call To CM Yogi: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। सूबे की राजधानी लखनऊ के पुलिस कंट्रोल रूम में एक कॉल के जरिए धमकी दी गई है। इसके बाद प्रशासन के होश उड़ गए हैं। यह कॉल पुलिस कंट्रोल रूम के CUG नंबर पर आया था। इसके बाद कंट्रोल रूम में तैनात पुलिसकर्मी ने उधम सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
पुलिस कंट्रोल रूम पर एक अज्ञात शख्स ने फोन किया था। इस फोन कॉल को ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल ने उठाया। जिसके बाद आरोपी ने सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी दी। कांस्टेबल ने जब फोन करने वाले युवक से उसका नाम पूछा तो उसने फोन काट दिया।
पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी
पुलिस नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है। ये जानने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी कौन था और क्यों उसने ये कॉल किया। जिस नंबर से ये फोन कॉल आया था। उसकी सर्विलांस के आधार पर उसकी लोकेशन की जांच की जा रही है। इस मामले की जांच के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई। आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से फरार हैं। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस और सर्विलांस सेल आरोपी को पकड़ने के लिए मोबाइल नंबर की मदद ली जा रही है। धमकी देने वाले का इसी के जरिए पता लगाया जा रहा है।
इससे पहले भी सीएम योगी को मिल चुकी हैं धमकी
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब सीएम योगी आदित्यनाथ को इस तरह की धमकी भरे कॉल आए हों। सीएम योगी की ओर से अपराधियों के खिलाफ सख्त एक्शन और उनकी लोकप्रियता के चलते वो अराजक तत्वों के निशाने पर रहते हैं। यही वजह है पुलिस इस मामले में कोई लापरवाही बरतने के मूड में बिलकुल भी मूड में नहीं है।