बदायूं में भीषण सड़क हादसा, 6 की मौत: ऑटो को मैक्स ने मारी टक्कर, नोएडा से दिवाली मनाने घर जा रहे थे सभी

Road Accident in Badaun: बदायूं में एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की जान चली गई है। यह हादसा दिल्ली हाईवे पर मुजरिया गांव के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने ऑटो को साइड से टक्कर मार दी। इस टक्कर में ऑटो में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह सभी लोग दीवाली का त्योहार मनाने नोएडा से बरेली जा रहे थे

अपडेटेड Oct 31, 2024 पर 10:17 AM
Story continues below Advertisement
Road Accident in Badaun: बताया जा रहा है कि सभी मृतक एक ही परिवार के थे

Road Accident in Badaun: बदायूं में एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की जान चली गई है। यह हादसा दिल्ली हाईवे पर मुजरिया गांव के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने ऑटो को साइड से टक्कर मार दी। इस टक्कर में ऑटो में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह सभी लोग दीवाली का त्योहार मनाने नोएडा से बरेली जा रहे थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई, और शव सड़क पर कई फीट दूर तक बिखर गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक एक ही परिवार के थे, लेकिन अब तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मैक्स वाहन ने ओवरटेक करने के प्रयास में ऑटो को टक्कर मारी, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।

पुलिस ने इस घटना में घायल कुछ लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।


दीपावली जैसे त्योहार के समय हुए इस हादसे ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सड़क पर सुरक्षा का ध्यान रखें और यातायात नियमों का पालन करें। प्रशासन ने कहा कि वे ऐसे हादसों को रोकने के लिए गति नियंत्रण और यातायात नियमों के पालन को सख्ती से लागू करने के लिए कदम उठा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Diwali 2024: पीएम मोदी ने दिवाली पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा – मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा से सबका कल्याण हो

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।