Diwali 2024: पीएम मोदी ने दिवाली पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा – मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा से सबका कल्याण हो

PM Modi Message: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिवाली के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। इस मौके पर अन्य कई बड़े नेताओं ने भी देशवासियों को दिवाली की हार्दिक शुभकामानाएं दी हैं। बता दें कि कार्तिक महीने के कृष्ण पक्षी की अमावस्या तिथि पर मनाया जाता है

अपडेटेड Oct 31, 2024 पर 8:10 AM
PM Modi Message: पीएम मोदी ने कहा कि रोशनी के इस दिव्य उत्सव पर मैं हर किसी के स्वस्थ, सुखमय और सौभाग्यपूर्ण जीवन की कामना करता हूं।

देश भर में दिवाली के उत्सव की धूम मची हुई है। आज (31 अक्टूबर 2024) को देश भर में दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। हिन्दू धर्म में दीपावली का त्योहार प्रमुख त्योहारों में से एक होता है। लोगों को इस पर्व का पूरे सालभर से इंतजार रहता है। यह त्योहार कार्तिक महीने के कृष्ण पक्षी की अमावस्या तिथि पर मनाया जाता है। इस बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही अन्य कई बड़े नेताओं ने भी दिवाली की बधाई दी है।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करके देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि देशवासियों को दीपावली की अनेकानेक शुभकामनाएं। रोशनी के इस दिव्य उत्सव पर मैं हर किसी के स्वस्थ, सुखमय और सौभाग्यपूर्ण जीवन की कामना करता हूं। मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की कृपा से सबका कल्याण हो।


राष्ट्रपति ने दी बधाई

वहीं देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को दिवाली की पूर्व संध्या पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह त्योहार वंचितों और जरूरतमंदों की मदद करने और उनके साथ खुशियां बांटने का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि दिवाली के पावन अवसर पर, हमें अपनी अंतरात्मा को प्रकाशित करना चाहिए, प्रेम और करुणा के गुणों को अपनाना चाहिए। सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना चाहिए। वहीं राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी एक संदेश में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि दिवाली खुशी और उत्साह का त्योहार है।

500 साल बाद भगवान राम अपने घर आएंगे

इससे पहले पीएम मोदी ने अयोध्या के दीपोत्सव समारोह को लेकर देशवासियों को बधाई दी थी। पीएम मोदी ने कहा था कि ये दिवाली ऐतिहासिक है। 500 साल बाद ऐसा अवसर आया है, जब अयोध्या में रामलला की जन्मभूमि पर बनने वाले मंदिर में हजारों दीये जलाए जाएंगे। ये एक अद्भुत उत्सव होगा। ये ऐसी दीपावली होगी जब हमारे राम एक बार फिर अपने घर आए हैं। इस बार ये इंतजार 500 साल बाद पूरा हुआ है। बता दें कि साल 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने विवादित भूमि को हिंदू पक्ष को देने का फैसला सुनाते हुए मंदिर निर्माण का रास्ता खोला था। इसके साथ ही कोर्ट ने सरकार को मस्जिद निर्माण के लिए अयोध्या में एक बड़ा भूखंड आवंटित करने का भी आदेश दिया था।

Happy Diwali 2024 Wishes: दिवाली के लिए ये हैं बेस्ट मैसेज, दिल छू लेने वाले संदेशों के जरिए अपनों के दें बधाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।