Happy Diwali 2024 Wishes: दिवाली के लिए ये हैं बेस्ट मैसेज, दिल छू लेने वाले संदेशों के जरिए अपनों के दें बधाई

Diwali Wishes & Message 2024: देश भर में आज (31 अक्टूबर 2024) दिवाली की धूम मची हुई है। दीपावली का पर्व बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। दिवाली का दिन धन की देवी माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के लिए समर्पित है। इस मौके पर आप अपने दोस्तों, प्रियजनों, परिवार में लोगों बधाई संदेश भेज सकते हैं। हम आपके लिए बेस्ट मैसेज लेकर आए हैं

अपडेटेड Oct 31, 2024 पर 6:39 AM
Story continues below Advertisement
Happy Diwali 2024 Hindi Wishes: दीपावली रोशनी और दीपों का त्योहार है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है।

दिवाली का त्योहार अपने साथ ढेर सारी खुशियां लेकर आता है। त्योहार के इस मौके पर लोग अपने घर को दीपक, रंगोली और लाइट्स से सजाते है। साथ ही, माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की भी खास पूजा करते है। इन सबसे खाली होकर बच्चे जहां पटाखे फोड़ने में लग जाते है तो वहीं माता-पिता प्रसाद बांटने और लोगों से मिलने में व्यस्त होते है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल दीवाली आज (31 अक्टूबर 2024) मनाई जा रही है। मान्यता है कि दिवाली के दिन रात्रि काल में मां लक्ष्मी पृथ्वी पर विचरण करती हैं। इस मौके पर आप अपने प्रियजनों को शुभ संदेश भेज सकते हैं।

दिवाली पर प्रदोष काल और निशिता काल मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन करने वालों के घर धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती है। इस दिन प्रभु श्री राम अयोध्या वापस आए थे। लिहाजा इस दिन उनका स्वगत दीप जलाकर किया गया था। तब से लोग दिवाली के रूप में मनाने लगे। दीपक की रोशनी आपको और आपके घर को रौशन करें और आप दिन दुगनी और रात चौगुनी तरक्की करें। इन्हीं कामना के साथ दिवाली पर अपनों को ये संदेश भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं।

दिवाली पर अपनों को दें शुभकामनाएं


1 - मां लक्ष्मी का साथ हो, सरस्वती का हाथ हो।

घर में गणेश का निवास हो, और मां दुर्गा के आशीर्वाद से।

आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो।।

शुभ दिवाली!

2 - आपको आशीर्वाद मिले गणेश से, विद्या मिले सरस्वती से।

दौलत मिले लक्ष्मी से, प्यार मिले सब से, दिवाली पर यही दुआ है दिल से।।

शुभ दीपावली!

3 -  दीपक की रोशनी और अपनों का प्यार।

पटाखों की आवाज से गूंज रहा संसार।।

शुभ हो दिवाली का त्योहार!

4 - धन की वर्षा हो इतनी की, हर जगह आपका नाम हो

दिन रात आपको व्यापार में लाभ हो, यही शुभकामना है हमारी

ये दीपावली आपके लिए बहुत खास हो।।

5 - प्रकाश और खुशियों का महापर्व दीपावली, आपके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लेकर आए।

शुभ दीपावली

6 - द्वार पर प्यार का दीप जलाएं, सुख-समृद्धि जीवन में आए।

खुशियां मिले भरपूर, हैप्पी दिवाली!

7 - अपनों को प्यार, मिल बाटेंगे खुशियां यार।

सुख में जीवन, अपनों का साथ रहे बेशुमार।।

आपको और आपके परिवार के लिए शुभ रहे

दीपावली का त्योहार!

8 - लक्ष्मी-गणेश की करके पूजा, जलाएं दीप, मनाएं खुशियां

लेकर फुलझड़ी और अनार, प्यार भरा रहे दिवाली का त्योहार!

9 - घर में दीपक जलाना है, खुशियों को घर में लाना है।

सुख-समृद्धि रहे बनी, अपनों के संग बीते ये त्योहार

हैप्पी दिवाली!

10 - मां लक्ष्मी-गणेश को लेकर आ रहे हैं सीता-राम

स्वागत के लिए हो जाओ सभी तैयार।

दीप जलाकर मनाओ दिवाली की त्योहार, क्योंकि 14 वर्ष का वनवास काटकर लौटे हैं श्रीराम।

शुभ दीपावली

दिवाली का धमाल: सेहत का भी रखें ख्याल, प्रदूषण से बचके,पटाखे जरा संभलके

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Oct 31, 2024 6:23 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।