Trains-Flights Late: घने कोहरे से यात्रियों की बढ़ी टेंशन, ट्रेन और फ्लाइट्स लेट, देखिए पूरी लिस्ट

Trains-Flights Late: घने कोहरे के चलते सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार सुस्त हो गई है। ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है। इतना ही नहीं फ्लाइट्स भी लेट चल रही है। आज सुबह 7 बजे तक उत्तर रेलवे क्षेत्र में 36 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही है। वहीं दिल्ली-काठमांडू, दिल्ली-जयपुर, दिल्ली-शिमला समेत करीब 40 फ्लाइट्स लेट हैं

अपडेटेड Jan 10, 2023 पर 11:16 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कोहरे के कारण उत्तर रेलवे क्षेत्र में 36 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं

Trains-Flights Late: उत्तर भारत कड़ाके की सर्दी और कोहरे की चपेट में है। घने कोहरे के चलते कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं फ्लाइट्स भी लेट हैं। जनवरी के शुरुआत से ही मौसम का सितम जारी है। आज यानी 10 जनवरी को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, बिहार जैसे कई राज्य घने कोहरे की चादर में लिपटे हुए हैं। कोहरे के धुंध से यातायात पर असर पड़ा है। घने कोहरे की वजह से उत्तर रेलवे क्षेत्र में 36 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोहरे और ठंड के कारण दिल्ली-काठमांडु, दिल्ली-जयपुर, दिल्ली-शिमला, दिल्ली-देहरादून, दिल्ली-चंडीगढ़ की फ्लाइट्स लेट हैं।

कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है। जिससे एक्सीडेंट का खतरा बढ़ गया है। मंगलवार को देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं विजिबिलिटी 0.1 किमी रही। राजधानी में एयर क्वालिटी इंडेक्स काफी खराब है। हवा की गुणवत्ता 418 पार कर गई।

देरी से चल रही हैं ट्रेनें


कोहरे की वजह से रोजाना कई ट्रेनें लेट हो रही है और कुछ ट्रेनों को कैंसिल भी किया जा रहा है। कोहरे की वजह से लेट हो रही ट्रेनों को लेकर रोजाना भारतीय रेलवे लिस्ट जारी कर रहा है। ताकि लेट हुए ट्रेनों की जानकारी मिलने से लोगों को थोड़ी कम परेशानी हो। मंगलवार को कोहरे की वजह से 36 ट्रेनें लेट हुई हैं।

02569- दरभंगा नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 3 घंटे लेट चल रही है।

12801 पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 2 घंटे 45 मिनट लेट चल रही है।

12556-बठिंडा गोरखपुर गोरखधाम एक्सप्रेस 9 घंटे 30 मिनट लेट है।

12565-दरभंगा नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 1 घंटे 30 मिनट लेट है।

12471- बांद्रा टर्मिनस- श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्वराज एक्सप्रेस 1 घंटे 30 मिनट लेट है। इसी तरह कई अन्य ट्रेनें भी लेट चल रही हैं।

Weather Update: ठंड से कांप रही है दिल्ली, ऑरेंज अलर्ट जारी, घने कोहरे से कई ट्रेन और फ्लाइट्स लेट

फ्लाइट्स भी लेट

हवाई सफर करने वाले यात्रियों को भी कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे की वजह से दिल्ली-काठमांडू, दिल्ली-जयपुर, दिल्ली-शिमला, दिल्ली-देहरादून, दिल्ली-चंडीगढ़-कुल्लू फ्लाइट्स समेत करीब 40 फ्लाइट्स लेट हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।