Trains-Flights Late: उत्तर भारत कड़ाके की सर्दी और कोहरे की चपेट में है। घने कोहरे के चलते कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं फ्लाइट्स भी लेट हैं। जनवरी के शुरुआत से ही मौसम का सितम जारी है। आज यानी 10 जनवरी को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, बिहार जैसे कई राज्य घने कोहरे की चादर में लिपटे हुए हैं। कोहरे के धुंध से यातायात पर असर पड़ा है। घने कोहरे की वजह से उत्तर रेलवे क्षेत्र में 36 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोहरे और ठंड के कारण दिल्ली-काठमांडु, दिल्ली-जयपुर, दिल्ली-शिमला, दिल्ली-देहरादून, दिल्ली-चंडीगढ़ की फ्लाइट्स लेट हैं।
