हरियाणा के एक 12 साल के लड़के ने सिर्फ यूट्युब पर सीखकर अपने दम पर खेल-खेल में 3 लर्निंग ऐप बना डाले। इस लड़के ने अनजाने में ही गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में दुनिया के सबसे कम उम्र के ऐप डेवलपर के रुप में अपना नाम दर्ज करवा लिया। हरियाणा के झज्जर स्थिति जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ने वाले कार्तिक जाखड़ ने बताया कि उसके किसान पिता अजित सिंह ने उसको कोविड महामारी के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई के लिए 10,000 का फोन खरीद के दिया था लेकिन जल्द ही उसके फोन में समस्या आने लगी।
