Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News AUGUST 15, 2022 / 9:34 AM IST

76th Independence Day 2022: लाल किले की प्राचीर से PM मोदी ने बताई अपनी सबसे बड़ी पीड़ा, कहा- नारी का अपमान बंद हो

Independence Day 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 9वीं बार लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। उन्होंने कहा मैं गांधी के सपनों को पूरा करने के लिए खुद को समर्पित किया है। उनके बताए रास्ते पर चलने की पूरी कोशिश कर रहा हूं। पल-पल के अपडेट्स के लिए बने रहिए https://hindi.moneycontrol.com/ के साथ

Independence Day 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को लगातार नौवीं बार लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे। इस दौरान 21 तोपों की सलामी भी दी जाएगी। लाल किले से लेकर देश के अलग- अलग हिस्सों में तिरंगा फहराया जा रहा है। लाल किले के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लाल किले और उसके आसपास एक मल्टी लेयर सिक्योरिटी की व्यवस्था की गई है।

पीएम मोदी ने कहा - आजादी के अमृत महोत्सव पर शहीदों को नमन करने का वक्त है।
पीएम मोदी ने कहा - आजादी के अमृत महोत्सव पर शहीदों को नमन करने का वक्त है।
AUGUST 15, 2022 / 9:12 AM IST

जय हिंद' के साथ संबोधन कर पीएम मोदी ने किया भाषण का समापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'जय हिंद' के साथ अपने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन का समापन किया। पीएम मोदी का ये भाषण 82 मिनट तक चला। बाद में उन्होंने कई राज्यों से आए हुए बच्चों से मुलाकात की।

    AUGUST 15, 2022 / 9:04 AM IST

    पिछली सरकारों में देश को लूटकर भाग गए- पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार पर बात करते हुए कहा कि जो लोग पिछली सरकारों में देश को लूटकर भाग गए। उनकी संपत्तियां जब्त करके वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि जिन्होंने देश को लूटा है। उन्हें लौटाना पड़े वो स्थिति हम पैदा कर रहे हैं। हम भ्रष्टाचार के खिलाफ एक निर्णायक कालखंड में कदम रख रहे हैं।

      AUGUST 15, 2022 / 8:54 AM IST

      जिन्होंने देश को लूटा, उन्हें लौटाना होगा

      पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार देश को खोखला कर रहा है। भाई-भतीजवाद से बचाव जरूरी है। जिन्होनें देश को लूटा है। उन्हें लौटाना पड़ेगा। भ्रष्टाचार से लड़ने की शक्ति मुझे जनता से चाहिए। आज बैंक लूटने वालों की संपत्ति जब्त हो रही है। भ्रष्टाचारियों के प्रति उदारता ठीक नहीं है। भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लड़ना होगा। राजनीतिक क्षेत्र की बुराई ने देश की कई संस्थाओं को परिवार वाद बना दिया है। इससे देश के टैलेंट को नुकसान होता है। जिनके पास अवसर की संभावनाएं हैं। वो पीछे रह जाते हैं। भाई-भतीजवाद के चलते देश को नुकसान हो रहा है। भाई-भतीजवाद के प्रति नफरत जरूरी है

        AUGUST 15, 2022 / 8:42 AM IST

        बच्चे कह रहे हैं कि अब विदेशी खिलौने से नहीं खेलेंगे

        पीएम मोदी ने कहा कि 5 साल का बच्चा घर में विदेशी खिलौने से नहीं खेलने का संकल्प करता है तब आत्मनिर्भर भारत उसकी रगों में दौड़ता है। आप देखिए, पीएलआई स्कीम। दुनिया के लोग भारत में नसीब आजमाने आ रहे हैं। भारत मैन्युफैक्चरिंग हब बनता जा रहा है। आज देश बहुत तेजी से प्रगति कर रहा है। जब हमारा ब्रह्मोस दुनिया में जाता है तो कौन हिंदुस्तानी होगा जिसका मन आसमां को नहीं छूता होगा। हमें आत्मनिर्भर बनना है। हमें ऊर्जा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनना है। हमें सोलर, विंड एनर्जी का क्षेत्र हो, मिशन हाइड्रोजन, बायो फ्यूल, इलेक्ट्रिक वीइकल पर जाने की बात हो हमें आत्मनिर्भर बनना होगा।

          AUGUST 15, 2022 / 8:37 AM IST

          जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान

          पीएम मोदी ने लाल किले से कहा कि देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान, जय किसान का नारा दिया था। बाद में पीएम अटल बिहारी बाजपेयी ने इसमें जय विज्ञान जोड़ दिया। जिसे देश ने स्वीकार किया। अब हमें इसमें जय अनुसंधान जोड़ने की जरूरत है। पीएम मोदी ने कहा - जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान।

            AUGUST 15, 2022 / 8:35 AM IST

            हमें अपनी क्षमताओं पर विश्वास करना होगा- पीएम मोदी

            पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, आज हम डिजिटल इंडिया पहल देख रहे हैं। देश में स्टार्टअप बढ़ रहे हैं। हमें अपनी क्षमताओं पर विश्वास करना होगा।

              AUGUST 15, 2022 / 8:33 AM IST

              हम कबतक दुनिया के देशों पर निर्भर रहेंगे

              देश ने तय कर लिया कि हम अपना पेट खुद भरेंगे तो देश ने करके दिखाया। इसलिए आत्मनिर्भर भारत हर नागरिक, हर सरकार और समाज के हर ईकाई का दायित्व बन जाता है। आत्मनिर्भर भारत सरकारी एजेंडा नहीं है। ये समाज का जन आंदोलन है। इसे हमें आगे बढ़ाना है। आजादी के 75 साल बाद जिस आवाज को सुनने को लिए हमारे कान तरस रहे थे। 75 साल के बाद लाल किले से तिरंगे को सलामी देने का काम मेड इन इंडिया तोप ने किया है। कौन हिंदुस्तानी होगा जिसको ये आवाज नई प्रेरणा और ताकत नहीं देगी। मेरे देश की सेना के जवानों का अभिनंदन करना चाहूंगा। मेरी सेना के जवानों ने, सेनानायकों ने जिस जिम्मेवारी के साथ कंधे पर उठाया है, उनको आज मैं सलाम करता हूं। सेना का जवान मौत को मुट्ठी में लेकर चलता है।

                AUGUST 15, 2022 / 8:26 AM IST

                इतिहास में जगह न मिलने वाले महापुरुषों को भी किया याद

                प्रधानमंत्री ने कहा, हिंदुस्तान के हर कोने में उन सभी महापुरुषों को याद करने का प्रयास किया गया। जिनको किसी न किसी कारणवश इतिहास में जगह न मिली, या उनकों भुला दिया गया था। आज देश ने खोज खोज कर ऐसे वीरों, महापुरुषों, बलिदानियों, सत्याग्रहियों को याद किया, नमन किया।

                  AUGUST 15, 2022 / 8:24 AM IST

                  पीएम मोदी ने कहा कि जब हम अपनी धरती से जुड़ेंगे तभी तो ऊंचा उड़ेंगे जब हम ऊंचा उड़ेंगे तो हम विश्व को भी समाधान दे पाएंगे। जब हम अपनी चीजों पर गर्व करते हैं तो दुनिया हमारी विरासत से प्रभावित हो रही है। हमारी ताकत देखिए। हम वो लोग हैं जो प्रकृति के साथ जीना जानते हैं। आज विश्व पर्यावरण जो समस्याओं से जी रहा है, ग्लोबल वार्मिंग की समस्याओं का समाधान है हमारे पास। हमारे पूर्वजों ने हमें ये दिया है।

                    AUGUST 15, 2022 / 8:12 AM IST

                    पीएम मोदी विकसित देश का लिया संकल्प

                    पीएम मोदी ने कहा कि साल 2047 तक भारत विकसित देश बनेगा। हमारा दूसरा संकल्प गुलामी का अहसास को खत्म करना है। तीसरा संकल्प विरासत के प्रति गर्व करना है। पांचवां प्राण है- नागरिकों का कर्तव्य, इसमें प्रधानमंत्री भी बाहर नहीं होता है, राष्ट्रपति भी बाहर नहीं है। 25 साल में भारत को विकसित देश बनाकर छोड़ना है। बड़े संकल्प के साथ बड़ी शक्तियां जुड़ जाती हैं। एकता और एकजुटता भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ हैं।

                      AUGUST 15, 2022 / 7:57 AM IST

                      आजादी की जंग के कई रूप

                      पीएम मोदी ने कहा कि नारायण गुरु, महर्षि अरविंदो हों, गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर हो वो भारत की चेतना को जगाते रहे। अमृत महोत्सव के दौरान देश ने पूरे एक साल से हम देख रहे हैं। 2021 में दांडी यात्रा से प्रारंभ हुआ। देश के हर जिले, हर कोने में देशवासियों ने आजादी के अमृत महोत्सव के लिए कार्यक्रम किए। एक ही मकसद के लिए इतना बड़ा उत्सव मनाया गया हो ये पहली घटना है। उन सभी महापुरुषों को याद किया गया जिनको किसी न किसी कारणवश उनको इतिहास में जगह नहीं मिली या भुला दिया गया था। देश ने इस दौरान ऐसे बलिदानियों को नमन किया।

                        AUGUST 15, 2022 / 7:38 AM IST

                        पीएम मोदी देश को कर रहे हैं संबोधित

                        देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश वासियों को संबोधित करते हुए देश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नए संकल्प, सामर्थ्य के साथ आगे बढ़ने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि, आज विश्व के कोने-कोने में भारत का तिरंगा आन, बान, शान से लहरा रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी की जंग लड़ने वाले नेहरू, राजेंद्र प्रसाद, श्याम प्रसाद मुखर्जी, जयप्रकाश नारायण, राम मनोहर लोहिया, नानाजी देशमुख जैसे अनगिनत ऐसे महापुरुषों को आज नमन करने का अवसर है।

                          AUGUST 15, 2022 / 7:33 AM IST

                          पीएम मोदी ने लाल किले पर फहराया तिरंगा

                          प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर तिंरगा फहराया। इसके बाद हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई।

                            AUGUST 15, 2022 / 7:14 AM IST

                            राजघाट पहुंचे पीएम मोदी

                            राजघाट पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पीएम मोदी सफेद रंग की पगड़ी पहने दिखाई दिए जिसमें तिरंगा बना हुआ दिखा। श्रद्धांजलि के बाद पीएम मोदी लाल किला जाएंगे।

                              AUGUST 15, 2022 / 7:06 AM IST

                              अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दी बधाई

                              भारतीय-अमेरिकियों सहित दुनिया भर के लोग भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। अमेरिका अपनी लोकतांत्रिक यात्रा का सम्मान करने के लिए भारत के लोगों के साथ शामिल होता है, जो महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के स्थायी संदेश द्वारा निर्देशित है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यह पत्र भारत के लिए जारी किया है।

                                AUGUST 15, 2022 / 6:47 AM IST

                                सुबह 7.30 बजे पीएम मोदी फहराएंगे तिरंगा

                                पीएम मोदी आज सुबह 7.30 बजे लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे। इसके बाद लाल किले से देश को संबोधित करेंगे। लेकिन उससे पहले पीएम मोदी सुबह 7.06 बजे राजघाट जाएंगे। जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे।

                                  AUGUST 15, 2022 / 6:45 AM IST

                                  हर घर तिरंगा

                                  इस साल 15 अगस्त को होने वाला समारोह खास है क्योंकि यह भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर हो रहा है। सरकार ने इस मौके पर कई कार्यक्रम शुरू किए हैं। जिसमें आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर ‘हर घर तिरंगा’ समेत कई अन्य कार्यक्रम शामिल हैं।

                                    AUGUST 15, 2022 / 6:40 AM IST

                                    Independence Day 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को लगातार नौवीं बार लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे। इस दौरान 21 तोपों की सलामी भी दी जाएगी। लाल किले से लेकर देश के अलग- अलग हिस्सों में तिरंगा फहराया जा रहा है। लाल किले के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लाल किले और उसके आसपास एक मल्टी लेयर सिक्योरिटी की व्यवस्था की गई है। वहीं, राजधानी दिल्ली में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।