Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News JANUARY 26, 2025 / 12:32 PM IST

Republic Day Parade 2025 Highlights: कर्तव्य पथ पर मानव पिरामिड का अद्भुत करतब, वायुवीरों ने दिखाया दम

Republic Day Parade 2025 Highlights: 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज को 21 तोपों की सलामी दी गई। कर्तव्य पथ पर परेड में सेना ने जलवा बिखेर दिया। आज पूरी दुनिया हिंदुस्तान का दम देख रही है

76th Republic Day 2025 Highlights: देशभर में धूमधाम से गणतंत्र दिवस का पर्व मनाया जा रहा है। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर सेना ने भव्य प्रदर्शन किया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचे। वहां उन्होंने शहीद नायकों को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश के लोगों को बधाई दी। संविधान निर्माताओं को याद किया। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प

 Republic Day 2025 Parade Live: नौसेना के स्वदेशी वॉरशिप डिजाइन का प्रदर्शन किया। कर्तव्य पथ पर झांकी में आईएनस सूरत और नीलगिरी नजर आया।
Republic Day 2025 Parade Live: नौसेना के स्वदेशी वॉरशिप डिजाइन का प्रदर्शन किया। कर्तव्य पथ पर झांकी में आईएनस सूरत और नीलगिरी नजर आया।
JANUARY 26, 2025 / 12:25 PM IST

Republic Day Parade 2025 Live: पीएम मोदी ने दर्शकों का किया अभिवादन

गणतंत्र दिवस के समापन समारोह पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दर्शकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। करीब 10,000 विशिष्ट अतिथियों को बुलाया गया था। दर्शक दीर्घा की बीच सड़क से गुजरते हुए पीएम मोदी ने सभी दर्शकों का अभिवादन किया।

    JANUARY 26, 2025 / 12:14 PM IST

    Republic Day Parade Live: सुखोई और राफेल ने दुनिया को दिखाई ताकत

    कर्तव्य पथ के ऊपर अमृत फॉर्मेशन में 8 जगुआर, वज्रांग फॉर्मशन में 6 राफेल, त्रिशुल फॉर्मेशन में 3 सुखोई-30 आसमान में नजर आए। इन विमानों ने आसामान से ही पूरी दुनिया को अपनी ताकत का अहसास दिलाया।

      JANUARY 26, 2025 / 12:10 PM IST

      Republic Day Parade 2025 Live: आसमान में गरज रहे वायुसेना के विमान

      कर्तव्य पथ के ऊपर वायुसेना का विमान अर्जन फॉर्मेशन में सी-295, नेत्र फॉर्मेशन में- 1 AWACS, 2 सुखोई-30, भीम फॉर्मेशन में 1 C-17 आसमान में गजर रहा है। वायुसेना सतलुज फॉर्मेसन- 1 एएन 32 एयरक्राफ्ट, सतलुज फॉर्मेसन- 2 डॉर्नियर-228 एसी से कर्तव्य पथ के ऊपर से गया।

        JANUARY 26, 2025 / 12:08 PM IST

        Republic Day Parade Live: भारतीय सेना का मोटरसाइकिल प्रदर्शन

        गणतंत्र दिवस परेड में, भारतीय सेना के सिग्नल कोर के मोटरसाइकिल राइडर डिस्प्ले टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। इसे 'द डेर डेविल्स' के नाम से जाना जाता है। ये विशेष रूप से प्रशिक्षित और साहसी राइडर्स अपनी असाधारण कौशल, अदम्य साहस और टीमवर्क के लिए मशहूर है।

          JANUARY 26, 2025 / 12:01 PM IST

          Republic Day Parade 2025 Live: अमृत फॉर्मेशन में विमान

          कर्तव्य पथ के ऊपर वायुसेना का फ्लाई पास्ट देखने को मिला। सबसे पहले विकट्री फॉर्मेशन में 3 अपाचे विमान कर्तव्य पथ के ऊपर से गजरा। 3 MiG-29s का कटार फॉर्मेशन रहा। 5 जैगुआर एयरक्राफ्ट का अमृत फॉर्मेशन देखने को मिला। 6 राफेल जेट का वजरंग फॉर्मेशन, 3 सुखोई-30s का त्रिशूल फॉर्मेशन में नजर आए।

            JANUARY 26, 2025 / 11:53 AM IST

            Republic Day Parade Live: संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर झांकी

            लोक निर्माण विभाग की झांकी पेश की गई। इसमें संविधान की 75वीं वर्षगांठ की भव्यता नजर आई। इसमें अशोक चक्र और समय का पहिया का प्रदर्शन किया गया है। झांकी का संदेश है- गतिशीलता का जीवन, स्थिरता की मृत्यु. झांकी में संविधान की प्रतिकृति है।

              JANUARY 26, 2025 / 11:50 AM IST

              Republic Day Parade 2025 Live: रोजगार मंत्रालय ने पेश की झांकी

              रोजगार मंत्रालय ने भी झांकी पेश की। इसमें रोजगार सृजन, आर्थिक समृद्धि की झलके देखने को मिली। इसमें विकसित भारत 2047 का प्रदर्शन किया गया है। इसके साथ ही इसमें प्राचीन तमिल स्ट्रिंग वाद्ययंत्र Yazh का प्रदर्शन किया गया है। झांकी में कुम्हार का पहिया परिवर्तन गति निरंतरता का प्रतीक है।

                JANUARY 26, 2025 / 11:48 AM IST

                Republic Day Parade Live: कर्तव्य पथ पर बंगाल की झांकी

                कर्तव्य पथ पर पश्चिम बंगाल की झांकी पेश की गई। इसमें लोक कलाओं के प्रसार में तकनीक की भूमिका को दिखाया गया है। इसमें बिसनुपुर के टेराकोटा मंदिरों की वस्तुकला का दृश्य नजर आया।

                  JANUARY 26, 2025 / 11:45 AM IST

                  Republic Day Parade 2025 Live: गर्ल्स टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर किया मार्च पास्ट

                  एनसीसी गर्ल्स टुकड़ी ने सीनियर अंडर ऑफिसर एकता कुमारी के नेतृत्व में मार्च पास्ट किया। एनसीसी कंबाइंड बैंड ने कैडेट मदेश अशोक और कैडेट अंकिता कुमारी के नेतृत्व में कर्तव्य पथ पर मार्च पास्ट किया।

                    JANUARY 26, 2025 / 11:42 AM IST

                    Republic Day Parade Live: पंजाब की झांकी में कृषि प्रधान राज्य का प्रदर्शन

                    पंजाब की झांकी कर्तव्य पथ पर नजर आई। झांकी में पत्थर पर कलाकृति में बारिकियों को ध्यान में रखा गया। इसमें महान सूफी संत बाबा शेख फरीद की मनोहर छवि नजर आई। झांकी में पंजाब के कृषि प्रधान पहलू का प्रदर्शन है।

                      JANUARY 26, 2025 / 11:39 AM IST

                      Republic Day Parade 2025 Live: उत्तराखंड की झांकी में नैचुरल ब्यूटी और एडवेंचर टूरिज्म

                      परेड के दौरान उत्तराखंड की झांकी प्रदर्शित की गई। झांकी का विषय "सांस्कृतिक विरासत और साहसिक खेल" है। जिसमें राज्य की समृद्ध संस्कृति, नैचुरल ब्यूटी और एडवेंचर टूरिज्म को दर्शाया गया है।

                        JANUARY 26, 2025 / 11:36 AM IST

                        Republic Day Parade Live: UP की झांकी महाकुंभ थीम पर

                        कर्तव्य पथ पर उत्तर प्रदेश की झांकी नजर आई। यह प्रयागराज में जारी महाकुंभ पर आधारित है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश की झांकी पेश की गी। इसकी थीम 'चीता- द प्राइड ऑफ इंडिया' है। इसमें कूनो नेशनल पार्क की प्राकृतिक खूबसूरती और भारत में जन्मे चीतों की झलक दिखाई गई।

                          JANUARY 26, 2025 / 11:36 AM IST

                          Republic Day Parade 2025 Live: झारखंड की झांकी में रतन टाटा को श्रद्धांजलि

                          कर्तव्य पथ पर झारखंड की झांकी नजर आईँ। इसमें रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी गई है। झांकी में इस्पात प्लांट की मॉडल है। इसमें म्यूरल्स ट्राइब्स आर्ट सोहराई कला का प्रदर्शन है। इस झांकी में सरायकेला के छऊ नृत्य का प्रदर्शन किया गया।

                            JANUARY 26, 2025 / 11:27 AM IST

                            Republic Day Parade Live: हॉर्स कैवेलरी दस्ते ने किया मार्च

                            गणतंत्र दिवस परेड के दौरान पहली सैन्य टुकड़ी 61 कैवेलरी है। यह दुनिया की एकमात्र सक्रिय घुड़सवार रेजिमेट है। मुख्य युद्धक टैंक टी-90 भीष्म और नाग मिसाइल सिस्टम (NAMIS) ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। इसका नेतृत्व लेप्टिनेंट आहान कुमार ने किया। इस रेजिमेंट ने हाइफा की लड़ाई में तुर्कों से मुकाबला किया था।

                              JANUARY 26, 2025 / 11:24 AM IST

                              Republic Day Parade 2025 Live: BSF के ऊंट दस्ते ने निकाली झांकी

                              बीएसएफ का ऊंट दस्ता कर्तव्य पथ पर नजर आया। इनकी तैनाती राजस्थान के थार, गुजरात के कच्छ में रहती है। तस्करों, घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इन्हें रेगिस्तान का हवाई जहाज कहा जाता है।

                                JANUARY 26, 2025 / 11:22 AM IST

                                Republic Day Parade Live: दिल्ली पुलिस का दस्ता कर्तव्य पथ

                                दिल्ली पुलिस का मर्चिंग दस्ता कर्तव्य पथ पर नजर आया। इसमें 3 सब इंस्पेक्टर, 44 हेड कांस्टेबल, 100 कांस्टेबल शामिल किए गए थे। यह दस्ता साल 1950 से हर गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हो रहा है। इसे 16 बार सर्वेश्रेष्ट मार्चिंग दस्ते की ट्राफी मिली है।

                                  JANUARY 26, 2025 / 11:21 AM IST

                                  Republic Day Parade 2025 Live: कर्तव्य पर दिखा प्रलय मिसाइल

                                  कर्तव्य पर पहली बार प्रलय मिसाइल दिखी। यह दुश्मनों तबाह करने में सक्षम है। यह एवियोनिक्स और गाइडेंस सिस्टम से विकसित है। यह सतह से सतह पर मार करने वाला हथियार है। इसकी रेंज 400 किमी से ज्यादा है।

                                    JANUARY 26, 2025 / 11:12 AM IST

                                    Republic Day Parade Live: स्वदेशी वॉरशिप ने दिखाई ताकत

                                    नौसेना के स्वदेशी वॉरशिप डिजाइन का प्रदर्शन किया। कर्तव्य पथ पर झांकी में आईएनस सूरत और नीलगिरी नजर आया। झांकी में आईएनएस वाग्शीर को शामिल किया गया।

                                      JANUARY 26, 2025 / 11:09 AM IST

                                      Republic Day Parade 2025 Live: नौसेना का मार्चिंग दस्ता कर्तव्य पथ

                                      नौसेना का मार्चिंग दस्ता कर्तव्य पथ पर नजर आया। इस दस्ते का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कमांडर साहिल अहुवालिया ने किया। इससे पहले कोर ऑफ सिग्न्ल्स ने सलामी दी। इसकी स्थापना 15 फरवरी 1911 में हुई थी। आजादी के बाद यह कई युद्ध में शामिल हुए थे।

                                        JANUARY 26, 2025 / 11:02 AM IST

                                        Republic Day Parade Live: कर्तव्य पथ पर भारतीय सेना ने दिखाई ताकत

                                        कर्तव्य पथ पर ब्रह्मोस मिसाइल गुजरा। बीएमपी-2 का एडवांस रूप बीएमपी-2 स्वदेशी रूप से विकसित यह मिसाइल कर्तव्य पथ पर गुजर रहा है। कर्तव्य पथ सेनाओं की घुरसवारी कौशल देखने को मिला। 61वीं कैवलरी सेना की घुससवाल इकाई कर्तव्य पथ से गुजरी। कर्तव्य पथ पर भीष्म टैंक पहली बार दिखा। 310 टी-90, 124 टी-90 गुजर रहा है। यह भारतीय सेना की ताकत तो दिखा रहा है।

                                          JANUARY 26, 2025 / 10:47 AM IST

                                          Republic Day Parade 2025 Live: कर्तव्य पथ पर पहली झांकी पेश

                                          कर्तव्य पथ पर न्याय एवं अधिकारिता विभाग की पहली झांकी पेश की गई। इसमें देशभर के 300 प्रतिभाशाली कलाकार शामिल हैं। यह सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की झांकी है।

                                            JANUARY 26, 2025 / 10:41 AM IST

                                            Republic Day Parade Live: कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति को दी गई सलामी

                                            राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान और 21 तोपों की सलामी दी गई।

                                              JANUARY 26, 2025 / 10:30 AM IST

                                              Republic Day Parade Live: 26 जनवरी को फहराया जाता है तिरंगा

                                              भारत में हर साल दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व मनाए जाते हैं, जो स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) और गणतंत्र दिवस (26 जनवरी)। इन दोनों ही मौके पर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाता है। लेकिन इन दोनों दिनों के ध्वजारोहण में थोड़ा सा अंतर होता है। 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के दिन होने वाली प्रक्रिया को 'झंडा फहराना' (Flag Unfurling) कहा जाता है। इस दिन झंडा पहले से ही खंभे के ऊपर बंधा होता है और राष्ट्रपति सिर्फ उसे खोलकर फहराते हैं। यह प्रक्रिया 1950 में भारत के गणतंत्र बनने और संविधान लागू होने का प्रतीक है।

                                                JANUARY 26, 2025 / 10:24 AM IST

                                                Republic Day Parade 2025 Live: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मुख्य अतिथि राष्ट्रपति भवन से रवाना

                                                राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो के साथ राष्ट्रपति भवन से रवाना हो गए हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचे, जहां उन्होंने शहीद नायकों को श्रद्धांजलि दी दी।

                                                  JANUARY 26, 2025 / 10:19 AM IST

                                                  Republic Day Parade Live: पीएम मोदी ने वीरों को दी सलामी

                                                  पीएम मोदी ने राष्ट्रीय समर स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। थोड़ी देर में कर्तव्य पथ पर परेड शुरू होने वाली है।

                                                    JANUARY 26, 2025 / 10:10 AM IST

                                                    Republic Day Parade 2025 Live: गणतंत्र दिवस परेड का ये है रास्ता

                                                    गणतंत्र दिवस परेड विजय चौक से शुरू होगी। यह कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, सुभाष चंद्र बोस गोल चक्कर, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग से गुजरते हुए लाल किले की ओर बढ़ेगी और लाल किले तक पहुंचेगी। इसी से संबंधित एक समारोह इंडिया गेट स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर आयोजित किया जाएगा। परेड खत्म होने तक विजय चौक से इंडिया गेट तक कर्तव्य पथ पर किसी भी तरह के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। रफी मार्ग, जनपथ और मान सिंह रोड पर भी क्रॉस-ट्रैफिक पर पाबंदी लगाई गई है। इसके अलावा सी-हेक्सागन-इंडिया गेट सुबह 9:15 बजे से लेकर तिलक मार्ग से परेड के गुजरने तक यातायात के लिए बंद रहेगा।

                                                      JANUARY 26, 2025 / 10:02 AM IST

                                                      संघ मुख्यालय में फहराया गया तिरंगा

                                                      नागपुर में संघ मुख्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर महानगर संघचालक राजेश लोया ने तिरंगा फहराया। वहीं संघ प्रमुख मोहन भागवत ने ठाणे के भिवंडी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

                                                        JANUARY 26, 2025 / 9:54 AM IST

                                                        Republic Day Parade Live: MP की झांकी चीता पर रहेगी

                                                        इसके साथ ही मध्य प्रदेश की झांकी की थीम 'चीता- द प्राइड ऑफ इंडिया' है। इसमें कूनो नेशनल पार्क की प्राकृतिक खूबसूरती और भारत में जन्मे चीतों की झलक दिखाई जाएगी। वहीं दिल्ली की झांकी को लगातार चार साल परेड में एंट्री न मिलने के बाद इस साल एंट्री मिली। दिल्ली की झांकी की थीम क्वालिटी एजुकेशन है।

                                                          JANUARY 26, 2025 / 9:45 AM IST

                                                          Republic Day Parade 2025 Live: UP की झांकी महाकुंभ थीम पर पेश की जाएगी

                                                          इस साल जिन 16 राज्यों/UT की झांकियां कर्तव्य पथ पर डिस्प्ले होंगीं। उनमें गोवा, उत्तराखंड, हरियाणा, झारखंड, गुजरात, आंध्र प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़, दिल्ली, दादरा और नगर हवेली, और दमन और दीव शामिल हैं। उत्तर प्रदेश की झांकी प्रयागराज में जारी महाकुंभ पर आधारित होगी।

                                                            JANUARY 26, 2025 / 9:43 AM IST

                                                            Republic Day Parade Live: Mi-17 के फ्लैग फॉर्मेशन से शुरू होगा फ्लाईपास्ट

                                                            एरियल परेड की शुरुआत चार Mi-17 के फ्लैग फॉर्मेशन के साथ होगी। ये Mi-17 तिरंगा और भारतीय सैन्य फोर्सेज के तीन ध्वज लिए होंगे। इसके बाद देश के सबसे एडवांस्ड फाइटर एयरक्राफ्ट फ्लाई पास्ट करेंगे। ये एयरक्राफ्ट पांच फॉर्मेशन बनाएंगे। इसमें 3 MiG-29s का कटार फॉर्मेशन बनाएंगे। 5 जैगुआर एयरक्राफ्ट का अमृत फॉर्मेशन बनाएंगे। 6 राफेल जेट का वजरंग फॉर्मेशन बनाएंगे। 3 सुखोई-30s का त्रिशूल फॉर्मेशन बनाएंगे। वहीं 2 अतिरिक्त सुखोई के साथ नेत्र एयरक्राफ्ट रहेंगे।

                                                              JANUARY 26, 2025 / 9:42 AM IST

                                                              Republic Day Parade 2025 Live: जेपी नड्डा ने बीजेपी मुख्यालय में फहराया तिरंगा

                                                              केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बीजेपी मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। वहीं दुमका में गणतंत्र दिवस के अवसर पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

                                                                JANUARY 26, 2025 / 9:17 AM IST

                                                                Republic Day Parade 2025 Live: विदेश मंत्री ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

                                                                भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस के मौके पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। गणतंत्र दिवस हमेशा देश के लिए बहुत गर्व का क्षण होता है। मुझे लगता है कि हमारी बहुत सारी उपलब्धियां हैं। हमें और भी बहुत कुछ हासिल करने की उम्मीद है। हमारे यहां इंडोनेशिया के राष्ट्रपति आए हुए हैं। वह हमारे मुख्य अतिथि हैं।

                                                                  JANUARY 26, 2025 / 9:05 AM IST

                                                                  Republic Day Parade Live: तमिलनाडु के राज्यपाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

                                                                  चेन्नई में तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कामराजर सलाई में ध्वजारोहण किया। इस दौरान राज्य के सीएम एम के स्टालिन भी मौजूद रहे।

                                                                    JANUARY 26, 2025 / 8:51 AM IST

                                                                    Republic Day Parade 2025 Live: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बधाई

                                                                    बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश जनता की लगन और मेहनत के कारण सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है। उन्होंने गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवासियों को बधाई दी।

                                                                      JANUARY 26, 2025 / 8:28 AM IST

                                                                      Republic Day Parade 2025 Live: PM मोदी ने गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

                                                                      देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पीएम मोदी ने लिखा कि आज हम अपने संविधान की ताकत और इसकी गहरी संस्कृति को सम्मानित करते हुए एक नई दिशा की ओर बढ़ रहे हैं। इस दिन हम उन महान विभूतियों को नमन करते हैं। जिन्होंने हमें एक सशक्त और समृद्ध राष्ट्र बनाने का मार्ग दिखाया। उनका योगदान न केवल हमारे संविधान के निर्माण में था बल्कि उन्होंने भारतीय लोकतंत्र को भी स्थिर और मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

                                                                        JANUARY 26, 2025 / 8:18 AM IST

                                                                        Republic Day 2025 Live: परेड में दिखेगी भारतीय सेना की ताकत

                                                                        टी-90 'भीष्म' टैंक, सारथ (पैदल सेना ले जाने वाला वाहन बीएमपी-2), ‘शॉर्ट स्पैन ब्रिजिंग सिस्टम’ 10 मीटर, नाग मिसाइल सिस्टम, मल्टी बैरल रॉकेट लांचर सिस्टम ‘अग्निबाण’ और ‘बजरंग’ (हल्का विशिष्ट वाहन) भी परेड का हिस्सा होंगे। परेड में कई अन्य चीजें भी पहली बार देखने को मिलेंगी। जिसमें तीनों सेनाओं (थलसेना, वायुसेना, नौसेना) की झांकी है। यह सशस्त्र बलों के बीच ‘‘तालमेल’’ को दर्शाएगी।

                                                                          JANUARY 26, 2025 / 8:03 AM IST

                                                                          Republic Day Parade 2025 Live: क्या है 76वें गणतंत्र दिवस की थीम?

                                                                          भारत के 76 वें गणतंत्र दिवस 2025 की थीम 'स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास' है। ये थीम देश की विरासत को संभालते हुए भारत की प्रगति की यात्रा को दर्शाती है। इस बार की परेड 90 मिनट में पूरी हो जाएगी, जिसकी शुरुआत 300 कलाकारों के साथ होगी और इस परेड में 18 मार्चिंग कंटिजेंट, 15 बैंड और 31 झांकियां शामिल होंगी। इस दौरान कुल 5,000 कलाकार कर्तव्य पथ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

                                                                            JANUARY 26, 2025 / 7:49 AM IST

                                                                            Republic Day Parade 2025 Live: सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी परेड

                                                                            कर्तव्य पथ पर परेड आज सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी। परेड दिल्ली में विजय चौक से शुरू होकर कर्तव्य पथ से होते हुए लाल किले तक जाएगी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो समारोह का हिस्सा होंगे।

                                                                              JANUARY 26, 2025 / 7:41 AM IST

                                                                              Republic Day 2025 Live: अमेरिका ने भारत को दिया गणतंत्र दिवस की बधाई

                                                                              अमेरिकी सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रुबियो ने भारत को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। उन्होंने अपने एक बयान में कहा कि अमेरिका की ओर से मैं भारत के लोगों को उनके देश के गणतंत्र दिवस पर बधाई देता हूं। भारतीय लोग अपने संविधान को अपनाने का जश्न मना रहे हैं। इसलिए हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की नींव के रूप में इसके स्थायी महत्व को मान्यता देने में उनके साथ शामिल हैं।

                                                                                JANUARY 26, 2025 / 7:39 AM IST

                                                                                Republic Day Parade 2025 Live: आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने गणतंत्र दिवस की दी बधाई

                                                                                सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय सेना की तरफ से सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आइए, इस गौरवशाली दिवस पर उन अमर वीरों को नमन करें। जिन्होंने अपने अदम्य साहस, असीम त्याग और अनुपम वीरता के बल पर हमारे देश की स्वतंत्रता और अखंडता की रक्षा की है। उन्होंने आगे कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर पर, हम सभी को यह दृढ़ संकल्प लेना चाहिए कि अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से करेंगे।

                                                                                  JANUARY 26, 2025 / 7:34 AM IST

                                                                                  Republic Day 2025 Live: परेड में आएंगे 10000 विशेष अतिथि

                                                                                  परेड देखने के लिए करीब 10,000 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। की क्षेत्रों से आए ये विशेष अतिथि ‘स्वर्णिम भारत’ के निर्माता हैं। इनमें विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले और सरकार की योजनाओं का अपने जीवन में सर्वोत्तम उपयोग करने वाले लोग शामिल हैं।

                                                                                    JANUARY 26, 2025 / 7:23 AM IST

                                                                                    Republic Day Parade 2025 Live: दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

                                                                                    गणतंत्र दिवस के मौके पर शहर की सीमाओं पाबंदी लगा दी गई है। परेड को देखते हुए यातायात पुलिस की ओर से बड़े स्तर पर योजना बनाई गई है। विजय चौक से लाल किले तक परेड मार्ग की ओर जाने वाली सड़कों के रूट में बदलाव किया गया है। परेड विजय चौक, कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के चारों ओर तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग और लाल किला से होकर गुजरेगी. परेड खत्म होने तक विजय चौक से इंडिया गेट तक कर्तव्य पथ पर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं है।

                                                                                      JANUARY 26, 2025 / 7:22 AM IST

                                                                                      Republic Day 2025 Live: आतंकी खतरे के इनपुट्स

                                                                                      हर बार की तरह इस बार भी खुफिया एजेंसियों की तरफ से आतंकी खतरे के इनपुट्स हैं। लिहाजा कर्तव्य पथ से 8 किलोमीटर के दायरे में चप्पे चप्पे पर FRS टेक्नोलॉजी से लैस सीसीटीवी कैमरे फिट किए गए हैं। इंटेलिजेंस एजेंसी पल पल की सिक्योरिटी अपडेट दिल्ली पुलिस से शेयर कर रही हैं।

                                                                                        JANUARY 26, 2025 / 7:22 AM IST

                                                                                        Republic Day Parade 2025 Live: दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

                                                                                        गणतंत्र दिवस के मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरी दिल्ली में 70 कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनात हैं। जांबाज शूटरों के लिए 300 कवरिंग पॉइंट्स बनाए गए हैं। जिनमें दिल्ली से सटे यूपी, हरियाणा बॉर्डर एरिया भी शामिल हैं। चप्पे चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। आलम ये है कि किसी भी तरह का खतरा भांपते ही एनएसजी, स्वाट कमांडो, पैरामिलिट्री फोर्स के स्पेशल कमांडो जॉइंट एक्शन मोड में रहेंगे।

                                                                                          JANUARY 26, 2025 / 7:21 AM IST

                                                                                          Republic Day 2025 Live: 76वां गणतंत्र दिवस आज

                                                                                          देश भर में आज 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। जिसे लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में संविधान के 75 साल थीम पर दो विशेष झांकियां शामिल की गई हैं।

                                                                                            JANUARY 26, 2025 / 7:21 AM IST

                                                                                            नमस्कार

                                                                                            मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।