Get App

गिटार बजाने की वजह से काबिल मार्केटिंग कैंडिडेट को नहीं मिली थी नौकरी, COO ने याद किया किस्सा

हफ्ते में 90 घंटे काम को लेकर L&T के बॉस के बयान के बाद वर्क-लाइफ बैलेंस को छिड़ी बहस के मद्देनजर सिंगापुर के एक चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) ने अपने एक भारतीय बॉस से जुड़ी दिलचस्प घटना को याद किया है। उन्होंने बताया कि इस बॉस ने एक 'काबिल' मार्केटिंग उम्मीदवार को इसलिए खारिज कर दिया था, क्योंकि वह गिटार बजाता था और मैराथन दौड़ता था। उस बॉस के मुताबिक, उम्मीदवार की हॉबी की वजह से वह इस काम के लिए लायक नहीं था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 12, 2025 पर 7:12 PM
गिटार बजाने की वजह से काबिल मार्केटिंग कैंडिडेट को नहीं मिली थी नौकरी, COO ने याद किया किस्सा
ब्रिटिश मैगजीन Tatler Asia के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) परमिंदर सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस वाकये को याद किया है।

हफ्ते में 90 घंटे काम को लेकर L&T के बॉस के बयान के बाद वर्क-लाइफ बैलेंस को छिड़ी बहस के मद्देनजर सिंगापुर के एक चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) ने अपने एक भारतीय बॉस से जुड़ी दिलचस्प घटना को याद किया है। उन्होंने बताया कि इस बॉस ने एक 'काबिल' मार्केटिंग उम्मीदवार को इसलिए खारिज कर दिया था, क्योंकि वह गिटार बजाता था और मैराथन दौड़ता था। उस बॉस के मुताबिक, उम्मीदवार की हॉबी की वजह से वह इस काम के लिए लायक नहीं था।

ब्रिटिश मैगजीन (British magazine) टैट्लर एशिया (Tatler Asia) के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) परमिंदर सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस वाकये को याद किया है। उन्होंने कहा, ' एक बार एक उम्मीदवार ने भारत में मार्केटिंग रोल के लिए मेरी टीम में अप्लाई किया। उस शख्स ने अपनी सीवी में बताया कि एक बेहतर मार्केटिं एग्जिक्यूटिव के अलावा ह मैराथन दौड़ता है और गिटार भी बजाता है। मेरे बॉस ने उसे हायर करने नहीं दिया। उसका कहना था कि वह आदमी यह सब कुछ करता है, तो काम कब करेगा।'

सिंह ने एक अलग पोस्ट में यह भी कहा कि उन्होंने इस बात का अफसोस है कि वह इस उम्मीदवार की हायरिंग नहीं कर सके। उन्होंने लिखा, ' मैं उसे हायर नहीं कर सकता और इसका मुझे अफसोस है। यह कई साल पहले हुआ था। मैं लंबे अर्से से भारत से दूर हूं और मानकर चलता हूं कि चीजें बदल गई होंगी। हालांकि, ऐसा लगता है कि चीजें नहीं बदली हैं। जब मैं गूगल में था, जहां एक अलिखित पॉलिसी थी: अगर आप ओलंपिक्स में अच्छा करने पर आप गूगल ऑफिस में जाकर जॉब हासिल कर सकते थे। '

सिंह ने गूगल में 6 साल से भी ज्यादा काम किया था और वह कंपनी के एशिया पैसिफिक बिजनेस के ऐड बिजनेस के हेड थे। उन्होंने तीन साल तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (उस वक्त ट्विटर) के हेड के तौर पर भी काम किया था। गौरतलब है कि L&T के चेयरमैन एसएन सुब्रमण्यन ने कहा कि एंप्लॉयीज को हफ्ते में 90 घंटे काम करना चाहिए। साथ ही, प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए उन्हें रविवार को भी काम करना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें