आंत्रप्रेन्योरशिप में दिलचस्पी दिखाने वाली 57 फीसदी महिलाओं की उम्र 26 से 35 साल के बीच है। 27 फीसदी महिलाओं की उम्र 36 से 45 साल के बीच है। एक सर्वे से यह जानकारी मिली है। ये महिलाएं शिक्षित हैं। 60 फीसदी के पास कम से कम ग्रेजुएट की डिग्री है। यह सर्वे Franchise India ने किया है। इस सर्वे से यह भी पता चला है कि हर 10 में से 3 महिला आंत्रप्रेन्योर बनना चाहती है। इस सर्वे में आंत्रप्रेन्योरशिप के लिए संभावित मौकों में लो कॉस्ट फ्रेंचाइज ऑप्शंस और नेशनल और इंटरनेशनल ब्रांड्स में ज्यादा दिलचस्पी के बारे में बताया गया है।
