Get App

'मार देंगे काट देंगे'... 'बाल संत' अभिनव अरोड़ा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली जान से मारने की धमकी!

अभिनव अरोड़ा दिल्ली के एक आध्यात्मिक कंटेंट क्रिएटर हैं, जिनका दावा है कि उनकी आध्यात्मिक यात्रा तीन साल की उम्र में शुरू हुई थी। वीडियो में अभिनव की मां ज्योति कहती हैं, "सोशल मीडिया के जरिए हमारी सामाजिक हत्या करने की कोशिश की गई है और यह दुष्प्रचार करीब एक महीने से चल रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 29, 2024 पर 1:13 PM
'मार देंगे काट देंगे'... 'बाल संत' अभिनव अरोड़ा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली जान से मारने की धमकी!
'बाल संत' अभिनव अरोड़ा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली जान से मारने की धमकी!

भारत के सबसे कम उम्र के आध्यात्मिक वक्ता होने का दावा करने वाले 10 साल के अभिनव अरोड़ा को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिली है। स्वयंभू 'बाल संत बाबा' के परिवार ने दावा किया कि पहले उन्हें रात में गैंग से एक मिस कॉल आई और फिर अगली शाम अभिनव को जान से मारने की धमकी भरा एक मैसेज मिला। अभिनव की मां ज्योति अरोड़ा ने इस पर दुख जताते हुए कहा कि उनके बेटे ने कुछ भी गलत नहीं किया है जो, उसे इस तरह का धमकी मिलनी चाहिए।

न्यूज एजेंसी ANI पर अभिनव की मां का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “अभिनव अरोड़ा के परिवार का दावा है कि उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जान की धमकी मिली है।”

वीडियो में ज्योति कहती हैं, "सोशल मीडिया के जरिए हमारी सामाजिक हत्या करने की कोशिश की गई है और यह दुष्प्रचार करीब एक महीने से चल रहा है।"

उन्होंने आगे कहा, "अभिनव ने कुछ भी गलत नहीं किया है, जिसके लिए हमें धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। हमें फोन आते हैं कि वे हमारे बच्चे को मार डालेंगे, काट डालेंगे। वे बेहद अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं और हमें डरावनी धमकियां दे रहे हैं। अभिनव ने अपनी भक्ति के अलावा ऐसा कुछ भी गलत नहीं किया है, जिसके लिए उसे इतनी प्रताड़ना सहनी पड़े।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें