Bhumi Pednekar: अब एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर बनी निवेशक, गोवा में 'क्रोम एशिया' के पहले रिजॉर्ट में किया निवेश

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शिल्पा शेट्टी के बाद अब भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) भी निवेशक बन गई हैं। 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' फिल्म की एक्ट्रेस ने मुंबई स्थित क्रोम एशिया हॉस्पिटैलिटी (Chrome Asia Hospitality) के साथ हाथ मिलाया है। वह इस कंपनी की गोवा में खुल रहे पहले बुटीक होटल में निवेश करेंगी

अपडेटेड Jul 21, 2023 पर 7:23 PM
Story continues below Advertisement
Bhumi Pednekar ने गोवा में बुटीक होटल में खोलने के लिए निवेश किया है

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट, अथिया शेट्टी, अनुष्का शर्मा और शिल्पा शेट्टी के बाद अब भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) भी निवेशक बन गई हैं। 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' फिल्म की एक्ट्रेस ने मुंबई स्थित क्रोम एशिया हॉस्पिटैलिटी (Chrome Asia Hospitality) के साथ हाथ मिलाया है। वह इस कंपनी की गोवा में खुल रहे पहले बुटीक होटल में निवेश करेंगी। क्रोम एशिया हॉस्पिटैलिटी को पवन शहरी, धवल उदेशी और निकिता शहरी ने मिलकर शुरू किया है। साल 2022 में कंपनी ने काफी तेजी से ग्रोथ की और देश भर में करीब 1,00,000 स्क्वायर फीट का हॉस्पिटैलिटी स्पेस बनााया और क्रोम हॉस्पिटैलिटी ब्रांड के तहत मुंबई में पांच नए रेस्टोरेंट्स लॉन्च किए।

भूमि पेडनेकर ने इस मौके पर कहा, "फूड और हॉस्टिपटल सेगमेंट में मेरी हमेशा से रुचि थी। इसलिए मुझे ऐसा हमेशा से करना था। मैं धवल (उदेशी) और उसके पार्टनर्स को कुछ समय से जानता हूं। उन्होंने मुंबई में अपने रेस्टोरेंट्स के साथ बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। इसलिए जब मेरे सामने यह मौका आया, तो मैं बेहद उत्साहित हो गई। यह मेरे लिए एक शानदार शुरुआत है।''

लेकिन गोवा ही क्यों? इस सवाल पर एक्ट्रेस ने कहा, "मैं गोवा से हूं। यहीं मेरा गांव है। मेरे परिवार के काफी लोग गोवा में रहते हैं। इसलिए गोवा मेरे लिए घर है।" उन्होंने कहा, "गोवा में खुल रही नई प्रॉपर्टी का नाम कैया (Kaia) है। यह बीच के सामने एक छोटी सी प्रॉपर्टी है और जो काफी सूकून देने वाला है। हम एक ऐसा ब्रांड बनाना चाहते हैं जो जीवन को आराम से जीने, स्थिरता के साथ-साथ अच्छा समय बिताने का पर्याय हो। मेरा अंतिम लक्ष्य Kaia को इतना मजबूत ब्रांड बनाना है कि जब हम भविष्य में इस ब्रांड के तहत और प्रॉपर्टी खोलें, तो लोगों को हम पर भरोसा हो।''


यह भी पढ़ें- Reliance Jio Q1 Results: रिलायंस जियो का मुनाफा 12% बढ़कर ₹4,860 करोड़ हुआ, रेवेन्यू ₹24,040 करोड़ पर पहुंचा

इससे पहले मई में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने स्टार्टअप विकेडगुड में निवेश किया था। यह कंपनी हेल्दी फूड प्रोडक्ट्स बनाती है। विकेडगुड को साल 2021 में ओपन किया गया था। इस कंपनी को भुमन दानी, मोनीश देबनाथ और सौम्या बिस्वास ने मिलकर शुरू किया है।

विकेडगुड ने बताया कि शिल्पा शेट्टी ने उनकी कंपनी में 2.25 करोड़ रुपये का निवेश किया है। विकेडगुड एक हेल्दी लाइफ स्टाइल की वकालत करने वाला स्टार्टअप माना जाता है। इस कंपनी में टाइटन कैपिटल, मुंबई एंजेल्स, एनबी वेंचर्स, ढोलकिया वेंचर्स, वेंचर कैटेलिस्ट, और boAt के को-फाउंडर अमन गुप्ता सहित कई सारे एंजेल इनवेस्टर्स ने निवेश करके रखा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।