बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट, अथिया शेट्टी, अनुष्का शर्मा और शिल्पा शेट्टी के बाद अब भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) भी निवेशक बन गई हैं। 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' फिल्म की एक्ट्रेस ने मुंबई स्थित क्रोम एशिया हॉस्पिटैलिटी (Chrome Asia Hospitality) के साथ हाथ मिलाया है। वह इस कंपनी की गोवा में खुल रहे पहले बुटीक होटल में निवेश करेंगी। क्रोम एशिया हॉस्पिटैलिटी को पवन शहरी, धवल उदेशी और निकिता शहरी ने मिलकर शुरू किया है। साल 2022 में कंपनी ने काफी तेजी से ग्रोथ की और देश भर में करीब 1,00,000 स्क्वायर फीट का हॉस्पिटैलिटी स्पेस बनााया और क्रोम हॉस्पिटैलिटी ब्रांड के तहत मुंबई में पांच नए रेस्टोरेंट्स लॉन्च किए।
