'10 डॉलर का सामान 99 डॉलर में बेचते हैं’, निखिल कामत के पॉडकास्ट पर अमेरिकी अरबपति का बड़ा दावा

भारत में भी ज्यादातर युवा आबादी जिम जाती है और बॉडी बनाने के लिए इन फूड सप्लीमेंट्स का सहारा लेती है। इसके अलावा जो फिटनेस फ्रीक अपनी डाइट में न्यूट्रिशन को शामिल नहीं कर पाते हैं, वे इन सप्लीमेंट्स का सहारा लेते हैं। ऐसे भी कई रिपोर्ट्स आईं हैं कि इन सप्लीमेंट्स सेवन करने वाले लोग अपने दिल, किडनी और लिवर को बीमार कर रहे हैं

अपडेटेड Feb 07, 2025 पर 9:18 PM
Story continues below Advertisement
ब्रायन जॉनसन ने निखिल कामत के पॉडकॉस्ट पर किया ये खुलासा

Bryan Johnson : अरबपति ब्रायन जॉनसन खुद को जवान बनाए रखने की जिद के चलते सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहते हैं। 47 साल के अमेरिकी बिजनेसमैन अपनी उम्र को रिवर्स करने की कोशिशों में जुटे हैं, जिसके कारण वो काफी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में ब्रायन जॉनसन, भारत दौरे पर आए थे। अपने इस दौरे पर ब्रायन, भारतीय स्टॉक ब्रोकिंग फर्म Zerodha के को-फाउंडर निखिल कामत के पॉडकास्ट में भी आए। इस पॉडकास्ट में ब्रायन ने सप्लीमेंट इंडस्ट्री को लेकर काफी बातें कही।

 निखिल कामत के पॉडकास्ट पर कही ये बात

निखिल कामत के पॉडकास्ट में ब्रायन जॉनसन ने सप्लीमेंट इंडस्ट्री की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि, कंपनियां सस्ते प्रोडक्ट बनाकर महंगे दामों में बेचती हैं। उनकी असली कीमत $10 से भी कम होती है, लेकिन वे इसे $99 में बेचते हैं। उनका मानना है कि यह इंडस्ट्री मुनाफे के लिए ट्रांसपेरेंसी और लोगों के सेहत से खिलवाड़ कर रही है।


बता दें किम भारत में भी ज्यादातर युवा आबादी जिम जाती है और बॉडी बनाने के लिए इन फूड सप्लीमेंट्स का सहारा लेती है। इसके अलावा जो फिटनेस फ्रीक अपनी डाइट में न्यूट्रिशन को शामिल नहीं कर पाते हैं, वे इन सप्लीमेंट्स का सहारा लेते हैं। ऐसे भी कई रिपोर्ट्स आईं हैं कि इन सप्लीमेंट्स सेवन करने वाले लोग अपने दिल, किडनी और लिवर को बीमार कर रहे हैं।

सप्लीमेंट्स को लेकर किया ये खुलासा

ब्रायन जॉनसन ने इस बात पर नाराजगी जताई कि कई कंपनियां और हेल्थ इंफ्लुएंसर साइंटिफिक एविडेंस से ज्यादा मुनाफे को तवज्जो देते हैं। उनका कहना है कि सस्ती लागत में बने प्रोडक्ट्स को महंगे दामों पर बेचना लोगों के भरोसे को ठेस पहुंचाता है। यह आपके लिए क्या फायदेमंद है, इससे ज्यादा यह उनके पैसे कमाने का तरीका है। उन्होंने आगे कहा कि, लोगों को सप्लीमेंट खरीदने से पहले अच्छी तरह जांच करना चाहिए और उनका यह नजरिया उन लोगों को पसंद आ रहा है जो बेवजह महंगे हेल्थ प्रोडक्ट्स से बचना चाहते हैं।

ब्रायन जॉनसन ने बताया कि असली सेहत ट्रांसपेरेंसी और सही माप पर टिकी होती है। वे चाहते हैं कि हर हेल्थ प्रोडक्ट के सभी घटकों की पूरी जानकारी दी जाए और हर दावे को साइंटिफिक तरीके से साबित किया जाए। उन्होंने कहा कि, अगर आप सप्लीमेंट को माप सकते हैं, तो आप इसे कंट्रोल कर सकते हैं। ब्रायन जॉनसन के विचारों से हेल्थ इंडस्ट्री में बदलाव की लहर आ रही है। नए स्टार्टअप अब ऐसी सस्ती और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित हेल्थ प्रोडक्ट्स बनाने पर जोर दे रहे हैं, जिन पर लोग भरोसा कर सकें। जॉनसन का लक्ष्य एक ऐसा बाजार बनाना है जहाँ प्रोडक्ट्स की कीमत सही हो, उनकी गुणवत्ता का साइंटिफिक टेस्ट हो और उपभोक्ताओं को यह यकीन हो कि वे जो खरीद रहे हैं, वह सच में उनके स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए फायदेमंद है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।