Bryan Johnson : अरबपति ब्रायन जॉनसन खुद को जवान बनाए रखने की जिद के चलते सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहते हैं। 47 साल के अमेरिकी बिजनेसमैन अपनी उम्र को रिवर्स करने की कोशिशों में जुटे हैं, जिसके कारण वो काफी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में ब्रायन जॉनसन, भारत दौरे पर आए थे। अपने इस दौरे पर ब्रायन, भारतीय स्टॉक ब्रोकिंग फर्म Zerodha के को-फाउंडर निखिल कामत के पॉडकास्ट में भी आए। इस पॉडकास्ट में ब्रायन ने सप्लीमेंट इंडस्ट्री को लेकर काफी बातें कही।
