Viral Video: गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप! शख्स ने पी लिया जहर, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान

Viral Video: उत्तर प्रदेश के आगरा के एक युवक ने गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप होने के बाद आत्महत्या करने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने लगा। जिसमें एक शख्स जहर पी रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस फौरन अलर्ट हो गई। उसकी जान बचाने में कामयाब रहे

अपडेटेड Nov 10, 2024 पर 10:15 AM
एक युवक ने गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप होने के बाद आत्महत्या करने की कोशिश की

उत्तर प्रदेश के आगरा में हाल ही में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में, एक युवक को अपनी प्रेमिका से ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में चला गया। डिप्रेशन में जाने के बाद युवक ने आत्महत्या करने की कोशिश की, जिसका वीडियो उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया। बताया जा रहा है कि यह युवक कई दिनों से मानसिक तनाव से जूझ रहा था और आखिरकार उसने शुक्रवार की रात में अपनी जान लेने का फैसला किया। पर पुलिस की मुस्तैदी ने किसी भी अनहोनी से युवक को बचा लिया।

थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के मीडिया सेल से उन्हें एक अलर्ट मैसेज मिला था। जिसमें एक युवक ने इंस्‍टाग्राम पर वीडियो अपलोड किया था। इसमें वह जहर पीकर अपनी जान दे रहा था। अलर्ट मैसेज मिलने के बाद तत्परता दिखाते हुए सिपाही दुर्गाशंकर और मनोज कुमार मौके पर युवक के घर सती नगर नरायच पहुंच गए।

सोशल मीडिया पर अपलोड किया वीडियो


दरअसल, युवक ने देर रात इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया। जिसमें वह खुद को मच्छर मारने वाली जहरीला दवा पीते हुए दिख रहा था। इस वीडियो से स्थानीय प्रशासन सतर्क हो गया। तुरंत कार्रवाई करते हुए, पुलिस कमिश्नर के मीडिया सेल ने शख्स की लोकेशन की पहचान कर ली। इसके बाद फौरन उसके घर पहुंच गए। वहां दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर जाकर पुलिस ने युवक को बेहोशी की अवस्था में मिला। पुलिस तुरंत युवक को अस्पताल ले गई। वहां इलाज के बाद शख्स की तबियत में सुधार होने लगा। जिससे उसकी जान बच गई। थाना पुलिस ने बताया कि युवक ने मच्छर मारने का केमिकल पी लिया था।

पुलिस ने ऐसे बचाई जान

पुलिस की जांच पड़ताल में पचा चा है कि युवक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। जिसके कारण वो डिप्रेशन में था। वहीं प्रेमिका के साथ ब्रेकअप के बाद वो और भी ज्यादा तनाव में चला गया और उसने ऐसा बड़ा कदम उठाया। हालांकि समय रहते पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिससे किसी भी तरह की अनहोनी से बचा लिया गया। फिलहाल युवक खतरे से बाहर है।

Public Holidays: 12, 13 और 15 नवंबर को इन राज्यों में बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर और स्कूल, ये है पूरी लिस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।