उत्तर प्रदेश के आगरा में हाल ही में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में, एक युवक को अपनी प्रेमिका से ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में चला गया। डिप्रेशन में जाने के बाद युवक ने आत्महत्या करने की कोशिश की, जिसका वीडियो उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया। बताया जा रहा है कि यह युवक कई दिनों से मानसिक तनाव से जूझ रहा था और आखिरकार उसने शुक्रवार की रात में अपनी जान लेने का फैसला किया। पर पुलिस की मुस्तैदी ने किसी भी अनहोनी से युवक को बचा लिया।
