Amazon layoffs: दिग्गज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon द्वारा बड़े पैमाने पर छंटनी के बाद कई कर्मचारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर अपना दर्द बयां कर रहे हैं। इतना ही नहीं, वे नई नौकरी के लिए गुहार भी लगा रहे हैं। उनके इन पोस्ट का असर भी दिखने लगा है। कई कंपनियों ने उनसे नौकरी के लिए संपर्क किया है और उन्हें नौकरी के बेहतर ऑफर मिल रहे हैं। बता दें कि Amazon दुनिया भर में अपने कार्यालयों से 18,000 कर्मचारियों की छंटनी कर रहा है। यह अमेजन के टोटल वर्कफोर्स का 6 फीसदी है। इसकी वजह से कंपनी के कई कर्मचारी प्रभावित हुए हैं।
