उत्तर प्रदेश के बहराइच में इन दिनों लोग भेड़िये के खौफ के साए में जी रहे हैं। सरकार ने भेड़िया ऑपरेशन भी शुरू किया है। लेकिन यह जंगली जानवर जिले में 10 लोगों को निवाला बना चुका है। जंगली जानवरों को भारत में बहुत कम पाला जाता है। वहीं दुनिया में कई ऐसे जानवर हैं, जिन्हें लोग पालते हैं। इनमें सबसे ऊपर हैं कुत्ते और बिल्लियां। इसके अलावा कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो हाथी और घोड़े भी पालते हैं। जबकि कुछ लोग तो खूंखार जानवरों को भी पाल लेते हैं। अमेरिका में बहुत से लोग चीता पालते हैं।
