Rinku Singh And MP Priya Saroj : टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। खबरों में बने रहने के पीछे रिंकू सिंह के मैदान पर खेली गई कोई पारी की वजह से नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है। खबरों के मुताबिक रिंकू सिंह और समाजवादी सांसद प्रिया सरोज का रिश्ता तय हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सांसद प्रिया सरोज के पिता केराकत से विधायक तूफानी सरोज ने कहा है कि, दोनों का रिश्ता तय हो गया है और जल्दी ही लखनऊ में सगाई होगी। शादी और सगाई की खबरों के बीच रिंकू सिंह का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग रिंकू सिंह की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।
रिंकू सिंह का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में रिंकू सिंह को वेटरों के एक समूह को 500 रुपये के नोट बांटते हुए देखा जा सकता है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह कब और कहां का वीडियो है लेकिन इसके सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों के दिलों को छू लिया है। सोशल मीडिया यूजर्स ने फेसम होने के बाद भी जमीन से जुड़े हुए होने के लिए रिंकू सिंह की तारीफ कर रहे हैं।
शादी पर पिता ने कही ये बात
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो प्रिया सरोज और रिंकू सिंह के शादी को लेकर सपा सांसद के पिता तूफानी सरोज ने कहा कि दोनों परिवारों को रिश्ता मंजूर है और जोड़ी बहुत अच्छी है। उन्होंने बताया कि रिंकू के परिवार वाले उनके परिवार से मिल चुके हैं, और रिश्ते को लेकर उन्होंने भी मंजूरी दे दी है। प्रिया और रिंकू दोनों एक-दूसरे से रिश्ते को लेकर तैयार हैं और एक-दूसरे को पसंद करते हैं। प्रिया सरोज के पिता का बयान ऐसे समय में आया है जब रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई की खबर सोशल मीडिया पर चल रही हैं।
रिंकू सिंह जल्द ही 22 जनवरी से शुरू होने वाली भारत बनाम इंग्लैंड टी20आई सीरीज़ के लिए मैदान पर वापसी करेंगे। रिंकू सिंह के फैंस जल्द ही उन्हें क्रिकेट के मैदान पर चौके-छक्के लगाते हुए देखना चाहते हैं