Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News MARCH 02, 2024 / 11:53 PM IST

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding Highlights: अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के प्रीवेडिंग सेरेमनी में जानिए दूसरे दिन क्या हुआ

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding Celebrations Live: गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग सेरमनी चल रही है। आज इसका दूसरा दिन है। इस फंक्शन में देश ही विदेश से भी मशहूर हस्तियां शिरकत कर रही हैं। इस समारोह का कल (3 मार्च 2024) आखिरी दिन होगा

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding Celebrations Live: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का आज (2 मार्च 2024) दूसरा दिन है। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन इस समारोह में शामिल होने के लिए आज जामनगर पहुंचे हैं। आज दो फंक्शन होने वाले हैं। पहले सत्र की थीम अ वॉक टू द वाइल्डसाइड है, जो सुबह से दोपहर तक चलेगा। इसमें जंगल की सैर की जाएगी। इसका आयोजन वंतारा और रिहैबिलिटेश

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding LIVE: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के साथ मार्क जुकरबर्ग।
Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding LIVE: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के साथ मार्क जुकरबर्ग।
MARCH 02, 2024 / 7:47 PM IST

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding LIVE: गौतम अदाणी पहुंचे जामनगर

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग समारोह में शामिल होने के लिए गौतम अदाणी आज जामनगर पहुंचे हैं।

  

 Founder and chairman of the Adani Group, Gautam Adani will also grace the grand pre-wedding celebrations happeningin Jamnagar, Gujarat.

    MARCH 02, 2024 / 7:27 PM IST

    Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding LIVE: मुकेश अंबानी के साथ मार्क जुकरबर्ग

    फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला चैन ने मुकेश अंबानी और आकाश अंबानी के साथ तस्वीर क्लिक कराई।

      
Facebook CEOMark Zuckerburg and wifePriscilla seem to enjoy day 2 as they pose merrily with groom Anant Ambani's father and brother, Mukesh and Akash Ambani. Mark can be seen wearing a vibrant shirt with flowers and tigers made on itwhile Priscilla is wearing a snake print dress with a slit.

      MARCH 02, 2024 / 6:16 PM IST

      Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding LIVE: बॉलीवुड अभिनेता जीतेंद्र और टाइगर श्राफ पहुंचे

      बॉलीवुड अभिनेता जीतेंद्र और टाइगर श्राफ जामनगर पहुंच चुके हैं। आज टाइगर श्राफ का जन्मदिन है तो उन्होंने केक भी काटा।

        

 Known for films like 'Himmatwala' and 'Dharam Veer', actor Jeetendrareached Jamnagar to grace the remaining two days of the pre-wedding festivities.

        
Actor Tiger Shroff had also missed day 1 event buthas reached Jamnagar on day 2. It is interesting to note that it is his birthday today and he was seen clicking pictures with his fans present there and thanking them for their wishes. He also cut a birthday cake while posing for the paparazzi.

        MARCH 02, 2024 / 5:34 PM IST

        Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding LIVE: राधिका के बारे में कैसा महसूस करते हैं अनंत, किया जिक्र

        प्री-वेडिंग सेलीब्रेशन के दौरान अपनी इमोशनल स्पीच में अनंत अंबानी ने बताया कि वह अपनी होने वाली दुल्हन राधिका मर्चेंट के बारे में कैसा महसूस करते हैं। उन्होंने सभी गेस्ट्स को संबोधित करते हुए कि वह राधिका मर्चेंट को सात साल से जानते हैं लेकिन ऐसा लगता है जैसे वे कल ही मिले हों।

          MARCH 02, 2024 / 5:30 PM IST

          Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding LIVE: अनंत अंबानी की स्पीच से इमोशनल हुए मुकेश अंबानी

          अनंत अंबानी ने प्री-वेडिंग सेलीब्रेशन के दौरान अपनी स्पीच से मुकेश अंबानी को इमोशनल कर दिया। अनंत ने अपने पिता मुकेश अंबानी और माता नीता अंबानी को ऐसे समय में सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद कहा, जब वह बचपन से ही स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रहे थे। इसे सुनकर मुकेश अंबानी अपनी भावनाओं को थाम नहीं सके और इमोशनल हो गए।

            MARCH 02, 2024 / 5:12 PM IST

            Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding LIVE: बिल गेट्स पहनेंगे इंडियन ड्रेस

            माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स का कहना है कि पहली बार वह किसी भारतीय शादी समारोह में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि वह इस मौके पर भारतीय कपड़े पहनेंगे।
              MARCH 02, 2024 / 3:58 PM IST

              Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding LIVE: मां को लेकर भावुक हुए दूल्हे अनंत अंबानी
              प्री-वेडिंग समारोह के पहले दिन, अनंत अंबानी ने अपने परिवार और अपनी होने वाली पत्नी राधिका को उनके लिए किए गए हर काम के लिए धन्यवाद दिया। शुक्रवार रात अपने प्री-वेडिंग जश्न में अनंत ने एक भावुक स्पीच दी। इस दौरान उन्होंने गुजरात के जामनगर में 3-दिवसीय शानदार समारोह के आयोजन के लिए अपनी मां नीता अंबानी की प्रशंसा की। अनंत ने कहा, 'थैंक्यू मां। इस ग्रैंड पार्टी का सारा इंतजाम मेरी मां ने किया है। पिछले 4 महीनों से मेरी मां लगातार 18-19 घंटे तैयारियों में जुटी रहीं। मैं इस चीज के लिए मैं उनका आभारी हूं।'

                MARCH 02, 2024 / 3:54 PM IST

                Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding LIVE: आज वापस जा रहे अजय देवगन, सुनील शेट्टी
                अभिनेता अजय देवगन और सुनील शेट्टी अपने परिवार के साथ आज वापस जा रहे हैं। उन्हें आज जामनगर हवाई अड्डे पर देखा गया। ऐसा लगता है जैसे वे प्री-वेडिंग समारोह के पहले दिन के कार्यक्रम में शरीक होने वहां गए थे।

                  MARCH 02, 2024 / 3:52 PM IST

                  Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding LIVE: दूसरे दिन के कार्यक्रम की जानकारी
                  प्री-वेडिंग समारोह के दूसरे दिन का कार्यक्रम

                  थीम: मेला रूज
                  ड्रेस: साउथ एशियन ड्रेस
                  - मशहूर अमेरिकी जादूगर और स्टंटबाज, डेविड ब्लेन एक जादुई परफॉर्मेंस करेंगे
                  - परिवार के कुछ सदस्य और दोस्त अपनी संगीत परफॉर्मेंस देंगे। इसमें कुछ अभिनेता भी शामिल रहेंगे।
                  - दिलजीत दोसांझ भी परफॉर्म करेंगे

                    MARCH 02, 2024 / 3:21 PM IST

                    Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding LIVE: एमएस धोनी और साक्षी ने ब्लैक ड्रेस में ढाया कहर
                    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग समारेह के पहले दिन पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी काले रंग के कॉस्ट्यूम्स में नजर आए। माही सफेद शर्ट और ब्लैक ग्लेजिंग ब्लेजर में नजर आए. शर्ट पर ब्लैक बो में महेंद्र सिंह धोनी और भी ज्यादा गजब ढा रहे थे।

                      

 Former Indian cricket captain Mahendra Singh Dhoni and his wife Sakshi stole the spotlight as they twinned in chic black outfits on day one of the pre-wedding celebrations of Anant  Ambani and Radhika Merchant. The stylish couple exuded elegance and charm, adding their own touch of sophistication to the star-studded affair.

                      MARCH 02, 2024 / 1:53 PM IST

                      Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding LIVE: दिलजीत दोसांझ सफेद कुर्ते में जामनगर पहुंचे
                      दिलजीत दोसांझ आज रात परफॉर्म करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इससे पहले उन्हें जामनगर एयरपोर्ट पर सफेद कुर्ता और पायजामा में देखा गया।

                        MARCH 02, 2024 / 1:53 PM IST

                        Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding LIVE: अंबानी परिवार ने शादी के जश्न की और तस्वीरें जारी कीं

                          MARCH 02, 2024 / 12:25 PM IST

                          अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट वेडिंग LIVE: करीना कपूर खान, सैफ अली खान ने जश्न की शोभा बढ़ाई
                          करीना कपूर खान दूसरे दिन के समारोह में तरूण तहिलियानी की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। स्टाइल रिया कपूर का किया हुआ है।

                            

 Kareena Kapoor Khan dazzled in a Tarun Tahiliani saree styled by Rhea Kapoor.

                            MARCH 02, 2024 / 12:19 PM IST

                            Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding LIVE: विकी कौशल और कैटरीना कैफ, जामनगर के लिए रवाना
                            अभिनेता विक्की कौशल और उनकी अभिनेत्री पत्नी कैटरीना कैफ जामनगर जा रहे हैं। इस जोड़े को शनिवार सुबह मुंबई के कलिना एयरपोर्ट पर देखा गया। वे पहले दिन के समारोह में शामिल नहीं थे।

                              MARCH 02, 2024 / 12:17 PM IST

                              Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding LIVE: इवांका ट्रंप साड़ी में पहुंची
                              अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग समारोह में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप भी पहुंची। उन्होंने सिल्वर और गोल्डन करल की एक पारंपरिक भारतीय साड़ी पहना हुआ था।

                                MARCH 02, 2024 / 11:36 AM IST

                                Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding LIVE: प्री-वेडिंग के दूसरे दिन का ये है कार्यक्रम
                                अनंत अंबनी और राधिका की प्री-वेडिंग का आज दूसरा दिन है। आज दो खास कार्यक्रम हैं, जिसमें "ए वॉक टू द वाइल्ड साइड" और "ए पोटपुरी ऑफ़ देसी एक्टिविटीज" शामिल हैं। "ए वॉक टू द वाइल्ड साइड" थीम के तहत मेहमानों को जामनगर में स्थित अंबानी एनिमल रेस्क्यू सेंटर ले जाया जाएगा। इस इवेंट का ड्रेस कोड 'जगंल फीवर' तय किया गया है। दूसरे इवेंट में मेला रूज का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सभी मेहमान पारंपरिक पोशाक में नजर आएंगे।

                                  MARCH 02, 2024 / 11:21 AM IST

                                  Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding Live: इस स्कूल में जश्न का माहौल

                                  जामनगर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी को लेकर जामनगर में उत्साह का माहौल है। जामनगर की जिस स्कूल में कोकिलाबेन अंबानी पढ़ती थीं। वहां जश्न का माहौल है। कोकिलाबेन अंबानी ने जामनगर के राजशाही वक्त के सजूबा गर्ल्स हाईस्कूल से पढ़ाई की है। कोकिलाबेन के आह्वान से, अनंत अंबानी ने जामनगर में प्री-वेडिंग करने का फैसला लिया है। सजूबा स्कूल में छात्रों ने अंबानी परिवार की शादी के मौके पर गाना भी गाए। इस मौके पर छात्रों ने कहा कि अंबानी परिवार ने गुजराती होने पर गर्व महसूस कराया है। सजूबा स्कूल के छात्रों ने गर्व से कहा कि हम उसी स्कूल के छात्र हैं जहां कोकिलाबहन ने पढ़ाई की थी।

                                    MARCH 02, 2024 / 11:01 AM IST

                                    Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding Live: संगीत कलाकार पहुंचे जामनगर

                                    मशहूर गायक सुखविंदर सिंह, उदित नारायण, प्रीतम, नीति मोहन और मोनाली ठाकुर जामनगर पहुंच चुके हैं। आज शाम को होने वाले संगीत समारोह में आज धमाल मचाएंगे। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग सेरेमनी का आज दूसरा दिन है।

                                      MARCH 02, 2024 / 10:28 AM IST

                                      Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding Live: रिहाना ने लूट ली महफिल

                                      मुकेश अंबानी के बेटे के प्री-वेडिंग में पॉप स्टार रिहाना ने परफॉर्म किया। मंच पर आते ही उन्होंने समा बांध दिया। उनके परपॉर्म के दौरान दर्शक भी झूमते नजर आए। बता दें कि रिहाना 29 फरवरी को क्रू और अपने ढेर सारे लगेज के साथ जामनगर पहुंची थीं। जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया था। 1 मार्च को उन्होंने रात में कॉकटेल पार्टी के दौरान अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। 2 मार्च की सुबह 6 बजे के करीब वह अपने देश को रवाना हो गईं।

                                        MARCH 02, 2024 / 10:20 AM IST

                                        Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding Live: प्री वेडिंग के पहले दिन बग्गी से आए अनंत-राधिका

                                        अनंत अंबानी और उनकी होने वाली पत्‍नी राधिका मर्चेंट प्री वेडिंग के पहले दिन बग्‍गी पर सवार होकर आयोजन स्‍थल पर पहुंचे। मुकेश अंबानी ने दोनों को जिंदगी की नई पारी की शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुकेश अंबानी ने अपने पिता जी को याद किया। मुकेश अंबानी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय परंपरा में हम मेहमानों को आदरपूर्वक अतिथि कहते हैं। अतिथि देवो भव... इसका मतलब महमान भगवान की तरह होते हैं।

                                          MARCH 02, 2024 / 10:19 AM IST

                                          नमस्कार

                                          मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।