Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News MARCH 04, 2024 / 11:00 PM IST

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding Highlights: प्री वेडिंग सेरेमनी के आखिरी दिन नीता अंबानी ने हैंडलूम को किया प्रमोट, कांचीपुरम साड़ी में आईं नजर

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding Celebrations Live: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का आज तीसरा दिन है। इसी बीच नीता अंबानी की तस्वीर भी सामने आई है। इस तस्वीर में वो एक कांचीपुरम साड़ी पहने हुए हैं।-

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding Celebrations Highlights: अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन गुजरात के जामनगर में चल रहा है। इस समारोह में फिल्मी कलाकारों के साथ कई विदेशी हस्तियों ने भी शिरकत की है। आज कार्यक्रम का तीसरा दिन है। आज दो इवेंट्स हैं। पहली थीम टस्कर ट्रेल्स है, जिसमें मेहमानों के लिए दोपहर में लंच का इंतजाम किया गया है। शाम को दूसरा इवेंट होगा, जिसकी थीम हस्ता

प्री वेडिंग सेरेमनी के आखिरी दिन नीता अंबानी साड़ी में आई नजर
प्री वेडिंग सेरेमनी के आखिरी दिन नीता अंबानी साड़ी में आई नजर
MARCH 03, 2024 / 11:00 PM IST

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding Live: नीता अंबानी कांचीपुरम साड़ी में आईं नजर, हैंडलूम को किया प्रमोट

रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक नीता अंबानी ने प्री वेडिंग सेरेमनी के आखिरी दिन हैंडलूम कांचीपुरम साड़ी पहनी। साड़ी दक्षिण भारतीय बुनकरों द्वारा बनाई जाने वाली सबसे शानदार कला में से एक है।भारतीय कला और संस्कृति को प्रमोट करते हुए नीता अंबानी ने स्थानीय कारीगरों को कौशल को दिखाया।

    MARCH 03, 2024 / 10:54 PM IST

    Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding Live: इवांका ट्रंप ने जामनगर से ली विदा, पति संग आईं नजर

    पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप जामनगर हवाईअड्डे की ओर जाते दिखाई दीं। इवांका ट्रंप अपने पति जेरेड कुशनर के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए आई थीं।

      MARCH 03, 2024 / 10:49 PM IST

      Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding Live: रजनीकांत वेष्टि में पहुंचे फाइनल इवेंट, सचिन तेंदुलकर भी पत्नी अंजलि संग आए नजर

      सफेद शर्ट और वेष्टि पहने सुपरस्टार रजनीकांत, पत्नी लता और बेटी ऐश्वर्या के साथ अनंत-राधिका के प्री वेडिंग के आखिरी पड़ाव हस्ताक्षर सेरेमनी में पहुंचे। लता और ऐश्वर्या ने लाल रंग के कपड़ों में ट्विनिंग की। इसके साथ ही इस खास अवसर पर क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर ने भी पत्नी अंजलि के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

        MARCH 03, 2024 / 10:35 PM IST

        Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding Live:जान्हवी और रिहाना ने झिंगाट पर लगाए ठुमके, इंस्टा पर छाया वीडियो

        रिहाना और जान्हवी कपूर ने झिंगाट पर जमकर डांस किया तो सभी हैरान रह गए। रिहाना ने शुक्रवार रात अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। अपने परफॉर्मेंस के बाद रिहाना जान्हवी के साथ झिंगाट पर नाचती हुई दिखाई दीं। वीडियो शेयर करते हुए जान्हवी ने लिखा, “यह महिला एक Godess है।” Rihanna ने भी वीडियो पर लव यू कमेंट किया।

          MARCH 03, 2024 / 10:29 PM IST

          Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding Live: दिलजीत दोसांझ की परफॉर्मेंस देख अनंत अंबानी बोले 20 मिनट और, तो सिंगर ने तपाक से दिया ऐसा जवाब

          दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टा हैंडल पर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग सेरेमनी में अपनी शानदार परफॉर्मेंस का वीडियो शेयर किया। उनकी परफॉर्मेंस ने सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। ऐसे में अनंत अंबानी दिलजीत को कहते दिखाई दे रहे हैं कि दिलजीत भाई 20 मिनट और। तो ऐसे में पंजाबी सिंगर ने जवाब दिया कि आप कहें तो 30 मिनट और! फिर क्या ये कहना था कि उनकी बात से सारा माहौल जोश से भर गया। उनके इस जज्बे ने सबका दिल जीत लिया।

            MARCH 03, 2024 / 10:14 PM IST

            Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding Live: धोनी और ड्वेन ब्रावो ने खेला डांडिया, जमकर किया डांस

            अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के दूसरे दिन सेलेब्स ने जमकर एन्जॉय किया और डांडिया का आनंद लिया। भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और उनके पूर्व चेन्नई सुपर किंग्स टीम के साथी ड्वेन ब्रावो साथ में मजा करते नजर आए। दोनों ने जमकर डांडिया किया और उनकी शानदार तस्वीरें भी सामने आई हैं।

              MARCH 03, 2024 / 9:36 PM IST

              Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding Live: अनिल कपूर को भाया वंतारा, अनंत अंबानी की मेहनत आई पसंद

              बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने वंतारा को लेकर अपना एक्सपीरिएंस शेयर किया। "वंतारा" में हर जानवर के प्रति "कमिटमेंट" के लिए अंबानी की प्रशंसा की। अनिल कपूर ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर लिखा, "अनंत अंबानी के वंतारा में कदम रखते ही आपको जानवरों के प्रति असीम प्रेम और जुनून नजर आएगा। दुनियाभर के चिड़ियाघरों का दौरा करने के बाद, मैंने बड़े और छोटे जीवों के लिए इतनी खास देखभाल और प्यार पहले कभी नहीं देखा।"

                MARCH 03, 2024 / 7:04 PM IST

                Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding Live: रिटर्न गिफ्ट में अंबानी के मेहमानों को मिलेगा ये खास तोहफा, जानिए किन सेलेब्स ने ली जामनगर से विदा

                अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग फंक्शन आज लगभग समाप्त होने जा रहा है। ऐसे में अंबानी परिवार ने मेहमानों को रिटर्न गिफ्ट के रूप में पेंटिंग देने का फैसला लिया है। जहां रिहाना, बिल गेट्स, जॉन अब्राहम और राम चरण ने लौटने का फैसला लिया है, वहीं कई लोग 'हस्ताक्षर' समारोह के लिए वहीं रुके हुए हैं।

                  MARCH 03, 2024 / 6:20 PM IST

                  Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding Live: एकॉन पहुंचे जामनगर, हुआ भव्य स्वागत

                  अमेरिकी गायक अलियाउने दामला बदारा एकॉन थियाम अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग में शामिल होने के लिए जामनगर पहुंचे। एकॉन ने बॉलीवुड में छम्मक छल्लो जैसा बेहतरीन गाना दिया है। उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

                    MARCH 03, 2024 / 6:15 PM IST

                    Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding Live: दिलजीत दोसांझ ने अपनी परफॉर्मेंस से बांधा समां, सेलेब्स ने लगाए ठुमके

                    दिलजीत दोसांझ ने लवर, वाइब और प्रॉपर पटोला जैसे हिट गानों पर परफॉर्म किया। परफॉर्मेंस इतनी कमाल की थी कि शाहरुख खान, सुहाना खान, अनन्या पांडे, शनाया कपूर और नव्या नवेली नंदा भी स्टेज पर जा पहुंचे। उनके साथ स्टेज पर झूमते नजर आए।

                      MARCH 03, 2024 / 5:05 PM IST

                      Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: सलमान खान ने अपनी फिल्मों के हिट गाने पर किया जमकर डांस, फ्लोर पर लगाई आग

                      सलमान खान 90 के दशक के गानों पर किया परफॉर्म। दीदी तेरा देवर दीवाना, तैनूं लेके जाना, साजन जी घर आए पर दूसरे दिन के इवेंट पर दी धमाकेदार परफॉर्मेंस।

                        MARCH 03, 2024 / 4:30 PM IST

                        Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding Live: गायिका श्रेया घोषाल, मोहित चौहान पहुंचे जामनगर

                        अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग का आज तीसरा और आखिरी दिन है। जामनगर में पिछले कई दिनों से जश्न का माहौल है। सितारों का जमावड़ा लगा हुआ है। इस बीच आज आखिरी दिन बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर मोहित चौहान (Mohit Chauhan), श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) और शांतनु मुखर्जी जामनगर पहुंच गए हैं।

                          MARCH 03, 2024 / 3:59 PM IST

                          Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding Live: प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर संग किया धमाकेदार डांस

                          अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग के दूसरे दिन बॉलीवुड सितारों ने खूब धमाल मचाया। दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर के साथ डांस करती हुई नजर आईं। नगाड़ा संग ढोल' और 'गल्लां गूड़ियां' पर जमकर डांस किया। दीपिका ने पूरे महफिल में आग लगा दी। उन्होंने शानदार परफॉर्मेंस किया।

                            MARCH 03, 2024 / 3:32 PM IST

                            Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding Live: जामनगर में छाए धोनी और ब्रावो

                            अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग में स्टार क्रिकेटर्स का भी जमावड़ा लगा हुआ है। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ड्वेन ब्रावो भी इस समारोह में शामिल हुए। ब्रावो दूसरे दिन भारतीय पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के साथ डांडिया खेलते नजर आए।

                              MARCH 03, 2024 / 3:00 PM IST

                              Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding Live: असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा पहुंचे जामनगर

                              अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग सेरेमनी जामनगर में चल रही है। आज इस फंक्शन का तीसरा दिन है। इस बीच असम के सीएम हिमंत विस्व सरमा (Himanta Biswa Sarma) जामनगर पहुंच गए हैं। जामनगर के एयरपोर्ट पर गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया गया।

                                MARCH 03, 2024 / 2:33 PM IST

                                Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding Live: सलमान-जितेंद्र के साथ दिखे महाराष्ट्र के सीएम

                                अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग में कई सितारों समेत राजनीतिक के दिग्गज शिरकत कर रहे हैं। इस बीच शनिवार को महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे भी पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक तस्वीर में वे सलमान खान और जितेंद्र के साथ नजर आए।

                                  MARCH 03, 2024 / 2:02 PM IST

                                  Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding Live: अनंत और राधिका हमारे दिल के दो टुकड़े हैं – नीता अंबानी

                                  गुजरात के जामनगर (Jamnagar) में जश्न का माहौल बना हुआ है। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बेटे अनंत अंबानी की शादी के प्री-इवेंट फंक्शन का आज तीसरा दिन है। इस अनंत अंबानी की मां नीता अंबानी का कहना है कि अनंत और राधिका हमारे दिल के दो टुकड़े हैं। नीता अंबानी ने प्री वेडिंग सेलिब्रेशन के पहले दिन कहा कि हम राधिका का अंबानी की बेटी के तौर पर स्वागत कर रहे हैं।

                                    MARCH 03, 2024 / 1:31 PM IST

                                    Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding Live: प्री वेडिंग के लिए जामनगर क्यों चुना गया

                                    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग सेरेमनी गुजरात के जामनगर में चल रही है। यह प्री वेडिंग सेरेमनी तीन दिन की है। आज इसका तीसरा और आखिरी दिन है। इस बीच नीता अंबानी ने बताया कि आखिर उन्होंने इस फंक्शन के लिए जामनगर क्यों चुना? नीता ने कहा कि जब अनंत की शादी की चर्चा हुई तो मेरी दो खास इच्छाएं थी। एक तो यह कि हम इस जश्न को अपने पुश्तैनी जगह पर इसे करना चाहते थे। जामनगर हमारे दिल में बसा हुआ एक अहम शहर है। यह वो जगह है, जहां मुकेश और उनके पिता ने रिफाइनरी का काम शुरू किया था।

                                      MARCH 03, 2024 / 1:01 PM IST

                                      Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding Live: दीपिका-रणवीर ने परफॉर्मेंस से जीते दिल

                                      रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन दिनों खूब चर्चा बटोर रहे हैं। हाल ही में इस कपल ने प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। अब अनंत और राधिका के प्री वेडिंग इवेंट में इस जोड़ी ने शानदार डांस परफॉर्मेंस देकर लोगों के दिल जीत लिए हैं।

                                        MARCH 03, 2024 / 12:30 PM IST

                                        Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding Live: जान्हवी-सारा-खुशी-अनन्या ने 'बोले चूड़ियां' पर लचकाई कमर

                                        रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी और बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट गुजरात के जामनगर में अपने प्री-वेडिंग बैश की मेजबानी कर रहे हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग बैश में बॉलीवुड की नई एक्ट्रेसेस ने भी अपने डांस का तड़का लगाया। जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor), खुशी कपूर (Khushi Kapoor), सारा अली खान (Sara Ali Khan) और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) ने एक साथ स्टेज पर डांस किया। इन चारों के साथ फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) के साथ फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के गाने 'बोले चूड़ियां' गाने पर परफॉर्म किया।

                                          MARCH 03, 2024 / 12:02 PM IST

                                          Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding Live: अनंत अंबानी ने मां नीता अंबानी को दिया धन्यवाद

                                          प्री वेडिंग समारोह में अनंत अंबानी ने अपनी मां नीता अंबानी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उनकी मां ने प्री वेडिंग शादी की तैयारी के लिए पिछले 4 महीने से हर दिन करीब 19 घंटे काम किया। मैं अपनी मां का आभारी हूं। उन्होंने ही यह सब बनाया है। अनंत अंबानी ने पिता मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और माता नीता अंबानी (Nita Ambani) को ऐसे समय में सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद कहा है जब वह दिक्कतों से जूझ रहे थे। उन्होंने कहा कि मेरे लिए मेरे माता-पिता ही सब कुछ हैं।

                                            MARCH 03, 2024 / 11:22 AM IST

                                            Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding Live: शाहरूख खान मचाया धमाल

                                            अनंत अंबानी और राधिका मर्चेट की प्री वेडिंग सेरेमनी में शाहरुख खान में धमाल मचा दिया। खान पठानी अवतार में दिखाई दिए। उन्होंने पूरा ब्लैक आउटफिट कैरी किया हुआ था। बालों को बांध रखा था। एक हाथ में माइक तो दूसरे में उन्होंने एक कार्ड पकड़ा हुआ था। स्टेज पर पीछे से आगे की ओर आते हुए उन्होंने 'जय श्री राम' कहा। पढ़िए पूरी रिपोर्ट

                                              MARCH 03, 2024 / 10:53 AM IST

                                              Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding Live: तीसरे दिन इवेंट में क्या होगा खास

                                              आज दो इवेंट्स हैं। पहली थीम टस्कर ट्रेल्स है, जिसमें मेहमानों के लिए दोपहर में लंच का इंतजाम किया गया है। शाम को दूसरा इवेंट होगा, जिसकी थीम हस्ताक्षर है। रात में इस इवेंट में गेस्ट्स के लिए डांस और सॉन्ग परफॉर्मेंस होंगी, जिसका ड्रेस कोड हेरिटेज इंडियन है।

                                                MARCH 03, 2024 / 10:51 AM IST

                                                Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding Live: प्री-वेडिंग फंक्शन का तीसरा दिन

                                                अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग समारोह इस समय लगातार सुर्खियों में है। आज (3 मार्च 2024) इस इवेंट का तीसरा दिन है। इस भव्य आयोजन का शुभारंभ शुक्रवार एक मार्च से हुआ। आज कार्यक्रम का आखिरी दिन है। पिछले दो दिनों में अंबानी परिवार ने सभी मेहमानों की खातिरदारी में कोई कमी नहीं छोड़ी। समारोह के तीसरे दिन भी काफी खास इंतजाम हैं।

                                                  MARCH 03, 2024 / 10:50 AM IST

                                                  नमस्कार

                                                  मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।