Anorexia: लड़की ने छोड़ा खाना, सिर्फ पीती थी गर्म पानी, वजन रह गया सिर्फ 24 kg, हो गई मौत!

Kerala News: इस डिसऑर्डर के कारण लोग अपने वजन और डाइट को लेकर कुछ ज्यादा ही चिंता करने लगते हैं। इस स्थिति से पीड़ित लोग दुबले-पतले शरीर के बावजूद खुद को "ओवरवेट" मान लेते हैं और खाने से परहेज करने लगते हैं। परिवार और डॉक्टरों के अनुसार, श्रीनंदा लगभग 5 से 6 महीने से इस बीमारी से पीड़ित थी

अपडेटेड Mar 10, 2025 पर 4:03 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Anorexia: लड़की ने छोड़ा खाना, सिर्फ पीती थी गर्म पानी, वजन रह गया सिर्फ 24 kg, हो गई मौत!

केरल की एक 18 साल की लड़की की 'एनोरेक्सिया' के कारण मौत हो गई। ये लड़की Youtube के जरिए अपना वजन घटा रही थी और महीनों से कुछ भी नहीं खा रही थी और सिर्फ पानी पर ही निर्भर थी। कन्नूर के कुथुपरम्बा की रहने वाली इस लड़की की पहचान श्रीनंदा के रूप में की गई, जो खाने से जुड़े इस डिसऑर्डर से पीड़ित थी। इस डिसऑर्डर के कारण लोग अपने वजन और डाइट को लेकर कुछ ज्यादा ही चिंता करने लगते हैं। इस स्थिति से पीड़ित लोग दुबले-पतले शरीर के बावजूद खुद को "ओवरवेट" मान लेते हैं और खाने से परहेज करने लगते हैं।

परिवार और डॉक्टरों के अनुसार, श्रीनंदा लगभग 5 से 6 महीने से इस बीमारी से पीड़ित थी। उन्होंने कहा कि लड़की ने कई महीनों तक मुश्किल से कुछ खाया और अपने परिवार के सदस्यों से यह बात छिपाई।

अधिकारियों ने कहा, "लगभग पांच महीने पहले, उसे अस्पताल ले जाया गया, और डॉक्टरों ने सलाह दी कि उसे खाने की जरूरत है और परिवार को मनोचिकित्सक से परामर्श लेने के लिए कहा।"


एक रिश्तेदार के अनुसार, श्रीनंदा अपने माता-पिता की ओर से दिया गया खाना नहीं खाती थी और लंबे समय तक गर्म पानी पर जिंदा रही।

परिवार उसे कोझिकोड मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले गया, जहां उसके कई टेस्ट किए गए। डॉक्टरों ने परिवार को उसे पर्याप्त भोजन देने और मनोचिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी।

दो हफ्ते पहले उसका ब्लड शुगर गिर गया था और उसे सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। उसे तुरंत थालासेरी को-ऑपरेटिव अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कंसल्टेंट फिजीशियन डॉ. नागेश मनोहर प्रभु ने बताया कि उसे करीब 12 दिन पहले अस्पताल लाया गया था और सीधे ICU में भर्ती कर दिया गया था।

डॉक्टर ने बताया कि जब उसे अस्पताल लाया गया था, तब उसका वजन मुश्किल से 24 किलोग्राम था और वह बेड पर पड़ी थी।

डॉक्टर ने कहा, "उसका शुगर लेवल, सोडियम, बीपी कम था। वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थी, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और वह अपनी बीमारी के कारण दम तोड़ गई।"

डायबिटीज के मरीजों के लिए गुड न्यूज, 90 % तक कम होंगे दवाओं के दाम, करोड़ों लोगों को होगा फायदा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।