Apple Store पर काम करने वालों को मिलेगी लाखों की मंथली सैलरी, साथ में मिलेंगी ये बेहतरीन सुविधाएं

जब से भारत में एपल का स्टोर ओपन हुआ है तब से ही लोग इसके बारे में ज्यादा जानकारी पाना चाहते हैं। Apple ने भारत के दो महानगरों मुंबई और दिल्ली में एपने एपल स्टोर का उद्घाटन कर दिया है। मुंबई के बीकेसी कॉम्पलेक्स में 17 अप्रैल 2023 को एपल का स्टोर ओपन हुआ था। वहीं देश की राजधानी नई दिल्ली के साकेत सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल में 20 अप्रैल को एपल स्टोर की ओपनिंग हुई थी। इस दौरान दोनों ही स्टोर के उद्घाटन के लिए कंपनी के सीईओ टिम कुक (Tim Cook) भी खुद ही मौजूद थे

अपडेटेड Apr 23, 2023 पर 3:57 PM
Story continues below Advertisement
Apple ने भारत के दो महानगरों मुंबई और दिल्ली में एपने एपल स्टोर का उद्घाटन कर दिया है

दुनिया की सबसे दिग्गज मोबाइल निर्माता कंपनी एपल (Apple) ने भारत के दो महानगरों मुंबई और दिल्ली में एपने एपल स्टोर का उद्घाटन कर दिया है। मुंबई के बीकेसी कॉम्पलेक्स में 17 अप्रैल 2023 को एपल का स्टोर ओपन हुआ था। वहीं देश की राजधानी नई दिल्ली के साकेत सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल में 20 अप्रैल को एपल स्टोर की ओपनिंग हुई थी। इस दौरान दोनों ही स्टोर के उद्घाटन के लिए कंपनी के सीईओ टिम कुक (Tim Cook) भी खुद ही मौजूद थे। जब से भारत में एपल का स्टोर ओपन हुआ है तब से ही लोग इसके बारे में ज्यादा जानकारी पाना चाहते हैं। तो आइये आज हम आपको बताते हैं एपल स्टोर में काम करने वाले कर्मचारियों के बारे में।

एपल स्टोर में काम कर रहे बेहद पढ़े लिखे लोग

एपल स्टोर में काम करने वाले कर्मचारियों के पास काफी अच्छी खासी डिग्री मौजूद है। यहां पर काफी पढ़े लिखे कर्मचारियों को काम करने के लिए रखा गया है। इन कर्मचारियों के पास बीटेक, एमटेक और एमबीए तक की डिग्री है। इसके अलावा कंप्यूटर साइंस, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, ऑटोमेशन इंजीनियरिंग और रोबोटिक्स की पढ़ाई कर चुके युवा भी यहां पर नौकरी कर रहे हैं।


विदेशी संस्थान से पढ़ कर भी आए हैं कुछ कर्मचारी

दिल्ली और मुंबई में एपल स्टोर पर काम करने वाले कुछ कर्मचारी विदेशी संस्थानों से भी पढ़ कर आए हैं। कुछ कर्मचारियों ने तो कैंब्रिज जैसी यूनिवर्सिटी में भी पढ़ाई की है। वहीं स्टोर में काम करने वाले कुछ कर्मचारियों को यूरोप या फिर मिडिल ईस्ट से भी यहां पर ट्रांसफर किया गया है। इन कर्मचारियों की लिंकडिन प्रोफाइल में यह जानकारी निकल कर सामने आई है।

क्या एलॉन मस्क के पिता हैं पन्ना खदान के मालिक, साबित करने वाले को दिया जाएगा 1 मिलियन डॉगकॉइन का ईनाम

170 से भी ज्यादा कर्मचारी कर रहे हैं नौकरी

एपल के मुंबई और दिल्ली वाले दोनों ही स्टोरों में 170 से भी ज्यादा कर्मचारी नौकरी कर रहे हैं। इनको ग्लोबल लेवल पर कस्टमर सर्विस की ट्रेनिंग दी गई है। ये कर्मचारी 25 अलग अलग भाषाओं में कस्टमर्स से बात कर सकते हैं। वहीं दिल्ली के साकेत स्टोर में काम करने वाले कर्मचारी 15 से ज्यादा भाषाओं में बात कर सकते हैं।

लाखों में है इनकी सैलरी

एपल के इन दोनों ही स्टोर में काम करने वाले कर्मचारियों की सैलरी भी लाखों में है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो यहां के कर्मचारियों को दी जाने वाली मंथली सैलरी 1 लाख रुपये या उससे ऊपर है। एपल की वेबसाइट के करियर पेज पर मौजूद जानकारी के मुताबिक कंपनी अपने इंप्लॉई को हेल्थ और वेलनेस मेडिकल स्कीम, पेड लीव्स, पढ़ने के लिए ट्यूशन एक्पेंस और एपल के प्रोडक्ट को खरीदने के लिए डिस्काउंट भी ऑफर करती है।

Abhishek Nandan

Abhishek Nandan

First Published: Apr 23, 2023 3:57 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।