Get App

Ashneer Grover ने BharatPe के बॉस पर साधा निशाना, कहा- सोशल मीडिया पर कमेंट सेक्शन बंद करने वाली यह इकलौती कंपनी

BharatPe के चेयरमैन रजनीश कुमार की आलोचना करते हुए ग्रोवर ने ट्विटर पर लिखा है कि भारतपे एकमात्र ऐसी यूनिकॉर्न कंपनी है जिसने अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कमेंट सेक्शन को बंद कर रखा है। अश्नीर ग्रोवर, उनकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर के साथ उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है

Curated By: Shubham Thakurअपडेटेड May 15, 2023 पर 2:47 PM
Ashneer Grover ने BharatPe के बॉस पर साधा निशाना, कहा- सोशल मीडिया पर कमेंट सेक्शन बंद करने वाली यह इकलौती कंपनी
भारतपे (BharatPe) के पूर्व एमडी अश्नीर ग्रोवर (Ashneer Grover) और उनके परिवार के खिलाफ हाल ही में FIR दर्ज की गई है।

दिग्गज फिनटेक प्लेटफॉर्म भारतपे (BharatPe) के पूर्व एमडी अश्नीर ग्रोवर (Ashneer Grover) और उनके परिवार के खिलाफ हाल ही में FIR दर्ज की गई है। इसके बाद से अश्नीर ग्रोवर कंपनी पर लगातार निशाना साध रहे हैं। BharatPe के चेयरमैन रजनीश कुमार की आलोचना करते हुए ग्रोवर ने ट्विटर पर लिखा है कि भारतपे एकमात्र ऐसी यूनिकॉर्न कंपनी है जिसने अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कमेंट सेक्शन को बंद कर रखा है। बता दें कि आर्थिक मामलों की जांच एजेंसी इकोनॉमिक अफेंसेज विंग (EOW) ने अश्नीर ग्रोवर, उनकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर के साथ उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। ग्रोवर परिवार पर 81 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े का आरोप लगाया गया है।

अश्नीव ग्रोवर ने ट्वीट कर साधा निशाना

अश्नीर ग्रोवर ने ट्वीट करते हुए लिखा, भारतपे खास है! रजनीश कुमार के तहत इसका मैनेजमेंट एक क्लास एक्ट है। (मैनेजमेंट केस स्टडी बन जाएगा) भारत में 106 यूनिकॉर्न हैं। जिसमें से BharatPe एकमात्र ऐसा है जिसने 15 महीनों के लिए ट्विटर / लिंक्डइन / इंस्टाग्राम (सभी सोशल मीडिया) पर अपने कमेंट सेक्शन को बंद कर दिया है। मेरे जाने के बाद से (1 मार्च 2022) सोशल मीडिया बंद करने वाला यह दुनिया का इकलौता फिनटेक या स्टार्टअप है। आप खुद कमेंट करके देख सकते हैं। ऐसा कौन करता है भाई?"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें