Premanand Maharaj : प्रेमानंद महाराज ने अपनी आयु को लेकर कर दी भविष्यवाणी! अशुतोष राणा को बताई ये बात

बॉलीवुड एक्टर आशुतोष राणा हाल ही में संत प्रेमानंद महाराज जी से मिलने उनके आश्रम पहुंचे। आशुतोष राणा ने उनके आश्रम पहुंचकर प्रेमानंद महाराज को शिव तांडव सुनाया। इसी के साथ प्रेमानंद महाराज ने अपनी आयु को लेकर बड़ी बात कही

अपडेटेड Feb 28, 2025 पर 8:56 PM
बॉलीवुड एक्टर आशुतोष राण का प्रेमानंद महाराज से मिलने का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

Premanand Maharaj : आज के समय में प्रेमानंद महाराज किसी परिचय के मोहताज नहीं है, उनके सत्संग को करोड़ों लोग सोशल मीडिया पर सुनते हैं, तो उनसे मिलने के लिए लाखों लोग देर तक तक इंतजार करते हैं। नेता से लेकर बॉलीवुड एक्टर और क्रिकेटर तक...प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए तमाम हस्तियां आती हैं। प्रेमानंद महाराज से मिलने आने वाले इन हस्तियों के वीडियो भी वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्टर आशुतोष राण का भी प्रेमानंद महाराज से मिलने का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

आशुतोष राणा ने इस मुलाकात का एक शानदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में प्रेमानंद जी महाराज के सामने उनके भक्तों के साथ आशुतोष राणा भी नजर आ रहे हैं। आशुतोष इस वीडियो में प्रेमानंद जी महाराज के सामने खड़े होकर शिव तांडव सुनाते नजर आ रहे हैं। वहीं प्रेमानंद महराज से आशुतोष राणा के बातचीत का भी वीडियो सामने आया है। वीडियो में राणा अपने सपने के सच होने, यानी गुरु से मिलने की खुशी जाहिर कर रहे हैं। उनकी हल्की-फुल्की बातें सुनकर प्रेमानंद महाराज भी हंसने लगे।

आशुतोष राणा  ने कही ये बात

वीडियो की शुरुआत में आशुतोष राणा हाथ जोड़कर प्रेमानंद महाराज को प्रणाम करते हैं और अपना परिचय देते हैं। वे कहते हैं, "मेरा नाम आशुतोष राणा है। मेरे गुरु दत्तदेव शास्त्री थे। जब से आपके बारे में सुना, तब से मेरी इच्छा थी कि भजन और भक्ति के प्रति आस्था और समर्पण बढ़े। आशुतोष राणा ने मजाक में कहा, "एक बार आपकी नजर पड़ जाएगी तो मैं शुद्ध हो जाऊंगा।" इस पर प्रेमानंद महाराज ने जवाब दिया कि मन और शरीर का स्वस्थ होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि खराब सेहत की वजह से उन्हें रोज डायलिसिस करानी पड़ती है। यह सुनकर आशुतोष ने हंसते हुए कहा कि फिर भी आप बेहद स्वस्थ और तंदुरुस्त दिख रहे हैं। इस पर गुरुजी भी हंस पड़े।


वहीं अशुतोष राणा ने कहा कि हमें न आप शरीर से और न ही आत्मा से आप अस्वस्थ लग रहे हो. वहीं अभिनेता ने कहा अक्सर हम पहले आपके स्वास्थ्य के बारे में पूछा करता था लोगों से लेकिन अब नहीं पूछूंगा, अब तो मैं यह मानकर चल रहा हूं कि आप कम से कम 80 से 85 वर्ष की आयु तक जीवित रहेंगे.

प्रेमानंद महाराज ने अपनी आयु को लेकर कर दी भविष्यवाणी! 

थोड़ी देर बाद टीम के एक सदस्य ने प्रेमानंद महाराज को बताया कि आशुतोष राणा हमेशा उनकी सेहत के बारे में पूछते रहते हैं। इस पर आशुतोष ने हंसी में कहा कि अब उन्हें यह पूछने की जरूरत नहीं, क्योंकि गुरुजी बिल्कुल ठीक लग रहे हैं। यह सुनकर गुरुजी जोर से हंस पड़े और उन्होंने बताया कि, काफी साल पहले एक संत मुझे मिले थे और उन्होंने मुझे देखकर पूछा कि तुम परेशान क्यों लग रहे हों? तो इस पर मैंने उन्हें उदास होकर बताया कि मेरी दोनों किडनी खराब है, डॉक्टर मुझसे बोला कि कभी भी मेरी मौत हो सकती है। यह सुन संत ने मुझसे कहा कि तुम्हारी आयु 80 से 85 वर्ष है और इस बात को भी 20-25 साल हो गए है। बता दें कि प्रेमानंद महाराज की दोनों किडनी खराब हैं और उनका डायलिसिस होता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।