आमतौर पर बंदरों को देखते ही लोग दूर भागने लगते हैं। कभी-कभी या धार्मिक स्थल में जाने पर बंदरों का हुजूम देखने को मिल जाता है। बहुत से लोग बंदरों से परेशान रहते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के पुलिस महकमें में बंदर सुर्खियां बटोर रहे हैं। सरकारी आवास पर बंदरों की उछल-कूद आसानी से देखने को मिल जाएगी। दरअसल, सूबे के आजमगढ़ जिले में अपर पुलिस अधीक्षक (Additional Superintendent of Police – ASP) शैलेंद लाल पशु प्रेमी हैं। उनकी इस छवि की चारो ओर सराहना हो रही है। उनके सरकारी आवास पर बंदर उछल कूद करते हुए आसानी से मिल जाएंगे।
पुलिस थाने में जहां लोग जाने से थर-थर कांपते रहते हैं। आमतौर पुलिस का व्यवहार सख्त रहता है। लेकिन यहां बंदर न तो किसी कैदी की तरह और न ही किसी अपराध की सजा में हैं। बल्कि वो शैलेंद्र लाल के प्रेम में डूबे हैं।
साहब का बंदरों से है खास लगाव
शैलेंद्र ऑफिस जाने से पहले बंदरों से जरूर मुलाकात करते हैं। उन्हें पुचकारने के बाद ही दफ्तर जाते हैं। शैलेंद्र लाल जब भी फ्री होते हैं, बंदरों के साथ ही समय गुजराना बेहतर समझते हैं। इस मामले में साहब की पत्नी भी साहब से कम नहीं हैं। वो भी एक पशु प्रेमी हैं। उनका भी पूरा दिन बंदरों के साथ ही गुजरता है। ऐसे ही एक बंदर को किसी ने मारने की कोशिश की थी। जिससे उसे काफी चोट लग गई थी। ऐसे में साहब की पत्नी ने बंदर का इलाज कराया और उसकी देखभाल में जुटी हुई हैं। बंदरों के लिए सरकारी आवास पर सारी व्यवस्था मुहैया कराई गई हैं। उनके खाने पीने का पूरा इंतजाम हैं। अलग से पानी पीने के लिए बनवाया गया है।
सोशल मीडिया पर उनके वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। जिसे देखकर हर कोई सराहना कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमे में भी खूब चर्चा हो रही है।