आमतौर पर बंदरों को देखते ही लोग दूर भागने लगते हैं। कभी-कभी या धार्मिक स्थल में जाने पर बंदरों का हुजूम देखने को मिल जाता है। बहुत से लोग बंदरों से परेशान रहते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के पुलिस महकमें में बंदर सुर्खियां बटोर रहे हैं। सरकारी आवास पर बंदरों की उछल-कूद आसानी से देखने को मिल जाएगी। दरअसल, सूबे के आजमगढ़ जिले में अपर पुलिस अधीक्षक (Additional Superintendent of Police – ASP) शैलेंद लाल पशु प्रेमी हैं। उनकी इस छवि की चारो ओर सराहना हो रही है। उनके सरकारी आवास पर बंदर उछल कूद करते हुए आसानी से मिल जाएंगे।
