Atul Subhash Suicide Case: बेंगलुरु पुलिस का बड़ा एक्शन, पत्नी निकिता को गुरुग्राम से किया गिरफ्तार, मां-भाई प्रयागराज में पकड़े गए

Atul Subhash Wife Nikita Singhania Arrest: अतुल सुभाष सुसाइड केस मामले में बेंगलुरु पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसकी मां निशा और भाई अनुराग को बेंगलुरु पुलिस ने प्रयागराज से अरेस्ट कर लिया है

अपडेटेड Dec 15, 2024 पर 10:04 AM
Atul Subhash Wife Nikita Singhania Arrest: तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

अतुल सुभाष सुसाइड केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मृतक अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया उनकी मां निशा सिंघानिया और भाई अनुराग सिंघानिया को बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। निकिता को बेंगलुरु पुलिस ने हरियाणा के गुरुग्राम गिरफ्तार किया है। वहीं मां निशा और भाई अनुराग को प्रयागराज से अरेस्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है। जहां न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अतुल ने कुछ दिनों पहले ही निकिता और उनके परिवार पर उत्पीड़न और जबरन वसूली का आरोप लगाया था। जिसके बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली थी।

उन पर अतुल के खिलाफ मामला वापस लेने के लिए 3 करोड़ रुपये और उसके बेटे से मिलने के अधिकार के लिए 30 लाख रुपये मांगने का आरोप है। वहीं निकिता के चाचा सुशील सिंघानिया फिलहाल फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। जौनपुर सहित कई इलाकों में सुशील की तलाश जारी है।

बेंगलुरु पुलिस ने यूपी पुलिस से मांगी मदद


बेंगलुरु पुलिस ने मामले में आरोपियों का पता लगाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस से मदद मांगने का फैसला किया था। जिसके बाद ये गिरफ्तारियां हुईं। रिपोर्ट के अनुसार, निशा और अनुराग बुधवार देर रात जौनपुर स्थित अपने घर से भाग गए थे। अतुल सुभाष ने बेंगलुरु में आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद उनके भाई विकास कुमार ने सुभाष की पत्नी निकिता, उसकी मां निशा, भाई अनुराग और चाचा सुशील सिंघानिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। सुसाइड से पहले अतुल सुभाष ने एक 1 घंटे से भी ज्यादा लंबा एक वीडियो बनाया। उसने कहा- मेरी मौत के जिम्मेदार पांच लोग हैं। मेरी पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा, साला अनुराग, चाचा ससुर सुशील और जज रीता कौशिक। इन लोगों ने मुझे सुसाइड के लिए मजबूर किया है। मुझे पिछले कुछ सालों से लगातार टॉर्चर किया जा रहा है। अब मौत ही मेरा आखिरी विकल्प है। अतुल ने इसके साथ ही 24 पन्नों का सुसाइड नोट भी छोड़ा था।

अतुल सुभाष पर 9 केस दर्ज कराए

बिहार के रहने वाले अतुल सुभाष बेंगलुरु में एक कंपनी में AI इंजीनियर थे। उन्होंने साल 2019 में सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल निकिता से शादी की थी। बाद में वे अलग हो गए। उन पर हत्या, दहेज उत्पीड़न समेत कई आरोपों के तहत नौ मामले दर्ज कराए गए थे। कुछ मामलों में उनके माता-पिता को भी आरोपी बनाया गया था।

Manipur Violence: मणिपुर में फिर बवाल, बिहार के 2 मजदूरों को गोलियों से भूना

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।