इस शख्स का उड़ गया तोता, गम में डूबा, जगह-जगह लगवाए पोस्टर, ढूंढने वाले को मिलेंगे 10000 रुपये

रामनगरी अयोध्या में एक शख्स का तोता पिंजरे से बाहर निकलकर उड़ गया। इससे शख्स गम में डूब गया। उसने तोते की खोज के लिए जगह-जगह पोस्टर लगवाए हैं। इसके साथ ही ढूंढ़ने वाले को 10,000 रुपये इनाम देने का ऐलान किया है। शख्स के अयोध्या के नील विहार कालोनी में रहते हैं

अपडेटेड Sep 18, 2024 पर 4:46 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
तोता लापता होने पर परिवार बेहद परेशान है। उन्होंने सबसे अपने तोते को ढूंढने की अपील की है।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिसे सुनने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां एक तोता के लापता होने से मालिक परेशान हो गया। मालिक ने पूरे शहर में जगह-जगह पर पोस्टर लगवा दिए हैं। अदालत परिसरों और रेलवे स्टेशनों पर पोस्टर लगाए हैं। इसमें खोए हुए पालतू तोते को खोजने या उसके बारे में जानकारी देने वाले को 10,000 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की गई है। तोता नर है, जिसके गले में एक लाल निशान है। हैरान कर देने वाला यह मामला रामनगरी (अयोध्या) के नील बिहार कॉलोनी का है।

पोस्टरों को लगाने वाले शैलेश कुमार ने बताया कि मिट्ठू नाम का तोता कई सालों से उनके परिवार के साथ है। कुछ दिन पहले तोता पिंजरे से बाहर निकलकर आसमान में उड़ गया और वापस नहीं लौटा। कुमार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं।

तोता के उड़ने से मालिक परेशान


शैलेश कुमार ने बताया कि मिट्ठू एक प्रशिक्षित और बुद्धिमान पक्षी है। वह आदमी की आवाज की नकल कर सकता है। घर में आने वाले ज्यादातर मेहमानों का उनके नाम से स्वागत करता है। करीब 20 दिन पहले जब गलती से पिंजरा खुला रह गया था, तब मिट्ठू उड़ गया था। तब से वापस नहीं लौटा है। उन्होंने कहा कि मेरा परिवार काफी परेशान है। हम उसे खोना नहीं चाहते हैं। शैलेश कुमार ने बताया कि उन्‍होंने शहर के कई हिस्‍सों में तोते की फोटो के साथ पोस्‍टर चिपकाए हैं। इसमें उनका मोबाइल नंबर भी लिखा है। जिस भी व्‍यक्ति को उनका तोता नजर आए, वह लेकर आए और उनसे 10,000 रुपये नकद इनाम ले जाए।

तोते का अब तक नहीं लगा सुराग

शैलेश ने बताया कि उनका पूरा परिवार उसे ढूंढने में लगा हुआ है। मोहल्‍ले के लोगों को भी इसके लिए बोला गया है। बहुत से लोग तोते की तलाश में जुटे हुए हैं। अभी तक मिट्ठू का पता नहीं चल पाया है। पूरे शहर में तोते की खूब चर्चा हो रही है। पूरे अयोध्या में इन दिनों तोता सुर्खियां बटोर रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।