उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिसे सुनने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां एक तोता के लापता होने से मालिक परेशान हो गया। मालिक ने पूरे शहर में जगह-जगह पर पोस्टर लगवा दिए हैं। अदालत परिसरों और रेलवे स्टेशनों पर पोस्टर लगाए हैं। इसमें खोए हुए पालतू तोते को खोजने या उसके बारे में जानकारी देने वाले को 10,000 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की गई है। तोता नर है, जिसके गले में एक लाल निशान है। हैरान कर देने वाला यह मामला रामनगरी (अयोध्या) के नील बिहार कॉलोनी का है।
