दो धागे श्री राम के.. पुणे से बनकर आ रहे हैं रामलला के कपड़े, भगवान की मूर्ति के लिए चलाई खास मुहिम

Ram Mandir: महाराष्ट्र के पुणे में 'दो धागे श्री राम के लिए' एक अभियान चलाया गया है। अब तक लाखों लोगों रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। राम लला के लिए वस्त्र मुख्य रूप से रेशम से तैयार किए जाएंगे। यह श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र-अयोध्या और हेरिटेज हैंडवीविंग रिवाइवल चैरिटेबल ट्रस्ट-पुणे के सहयोग से शुरू की गई है । इसमें श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम की मूर्ति के लिए कपड़े बुनने में नागरिक सीधे तौर पर भाग ले रहे हैं

अपडेटेड Dec 15, 2023 पर 5:23 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Ram Mandir: अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण पूरा होने वाला है और जल्द ही रामलला मंदिर में विराजमान होंगे।

शिवानी धुमाल 

Ram Mandir: पुणे में इन दिनों 'दो धागे श्री राम के लिए' अभियान जारी है। इसकी शुरुआत 10 दिसंबर को की गई थी। यह अभियान 13 दिन तक चलेगा। इस अभियान को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र और पुणे के हेरिटेज हैंडवीविंग रिवाइवल चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से शुरुआत की गई है। भारतीय समाज की कई जातियों, पंथों, प्रांतों के नागरिक इस परिधान को बुन रहे हैं। इस अभियान में हिस्सा लेने के लिए करीब 10 लाख  लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। दरअसल यहां अयोध्या में प्रतिष्ठित राम लला की मूर्ति के लिए वस्त्र की बुनाई चल रही है। बता दें कि अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण काम जल्द ही पूरा होने वाला है। रामलला मंदिर में विराजमान होंगे।

अयोध्या में राम मंदिर के लिए कई लोग अपना योगदान देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम की मूर्ति के लिए कपड़े बुनने में नागरिक सीधे तौर पर भाग ले रहे हैं। यह अभियान पुणे में 10 दिसंबर से 22 दिसंबर से 22 दिसंबर तक चलेगा।


हैंडलूम के ऑर्डर दिए गए

देशभर के हर राज्य से 1-1 हैंडलूम का ऑर्डर दिया गया है। नेपाल समेत कुछ अन्य देशों से भी हैंडलूम का ऑर्डर दिए गए हैं। आयोजकों का कहना है कि स अभियान का मकसद हमें अपनी कला का अधिक से अधिक प्रसार करना है। इस कला को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना है। सभी लोग जाति के ढांचे से बाहर आकर एक भारतीय के रूप में अपनी आस्था और विश्वास के दो धागों को बुनना है। भगवान श्री राम मंदिर के उद्घाटन समारोह के बाद इन वस्त्रों को भगवान राम को पहनाया जाएगा। इस अभियान में पुणे वासी बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। इस कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईारनी ने किया था।

Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर के लिए पुजारियों की ट्रेनिंग शुरू, जानिए क्या है खास प्लान

रेशम से तैयार होंगे वस्त्र

अभियान की आयोजक अनघा घैसास ने बताया कि राम लला के लिए वस्त्र मुख्य रूप से रेशम से तैयार किए जाएंगे। चांदी की जरी से सजाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हथकरघा की कला को बढ़ावा देने की जरूरत है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हथकरघा को इंजीनियरिंग जैसे कौशल की आवश्यकता होती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।