Oral Health: खराब खान-पान और ओरल हाइजीन का ध्यान नहीं रखने की वजह से मुंह से बदबू आना (Bad breath) एक समस्या बन गई है। जिससे अक्सर बहुत से लोग परेशान रहते हैं। यह समस्या सेहत के लिए काफी गंभीर हो सकती है। इतना ही नहीं ऐसे में आप किसी के लिए भी शर्मिंदगी का कारण भी बन सकते हैं। वैसे भी पीले दांतों के साथ मुस्कान आमतौर पर कोई नहीं पसंद करता है। हमारे दांत और मसूड़े शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए अहम भूमिका निभाते हैं। अगर आप मुंह साफ रखते हैं दांतों में किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं है तो हार्ट अटैक और डायबिटीज जैसी बीमारियों का भी खतरा कम हो जाता है।
कई लोग अक्सर अपने दांतों की उचित देखभाल और साफ-सफाई पर ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन आपके दांत आपकी पूरी सेहत के लिए बारे में बड़ा संकेत दे सकते हैं। ऐसे में इन्हें इग्नोर करना सेहत के लिए लिहाज से बड़ा जोखिम साबित हो सकता है। ऐसे में दांतों की देखभाल करना बेहद जरूरी है। ताकि आप दुर्गंध सांस से मुक्त हो सकें। हम आपको बता रहे हैं कि दांतों की सफाई कैसे करनी चाहिए?
दिन में एक बार करें फ्लॉस
दांतों की सफाई के लिए दिन में कम से एक बार फ्लॉसिंग (Flossing) जरूर करें। इससे दांतों के बीच जो खाद्य पदार्थ जमा हो जाते हैं। उसे साफ करने में मदद मिलेगी। फ्लॉस करने से दांतों के बीच में फंसी गंदगी बड़ी आसानी से निकल आती है। आपने देखा होगा कि हर दिन ब्रश करने के बावजूद भी कुछ लोगों के दांत साफ नहीं होते हैं। उनके दांतों में गंदगी फंसी रहती है। इस गंदगी को निकालने के लिए आप फ्लॉस थ्रेड का इस्तेमाल कर सकते हैं। फ्लॉस करने से दांतों में फंसा खाना या बाहर निकल आता है और मुंह साफ हो जाता है। आप अपनी पसंद का प्रॉसिंग प्रोडक्ट चुन सकते हैं।
दिन में कम से कम दो बार ब्रश करना चाहिए। कम से दम 2 मिनट तक दांतों की अच्छे से साफ सफाई करनी चाहिए। इसके लिए डेंटल केयर का भी सहारा ले सकते हैं। अपने दांतों के आगे-पीछे और चबाने वाली सतहों को साफ करने के लिए हमेशा मुलायम, गोलाकर ब्रश को घुमाएं। इसके अलावा फ्लोराइड टूथपेस्ट (fluoride toothpaste) का चयन करें। यह दांतों के इनेमल (enamel) को मजबूत करने में मदद करता है। इससे दांतों में सड़न नहीं पैदा होती है।
हमेशा सही टूथ ब्रश का करें चयन
दांतों की सफाई के लिए हमेशा नरम ब्रश ही इस्तेमाल करना चाहिए। यह ब्रश मुंह के सभी एरिया को कवर कर सकता है। अपने टूथ ब्रश को हर 3 से 4 महीने में बदल देना चाहिए। वहीं अगर ब्रश के बाल (ब्रिसल्स- bristles) घिस गए है तो इसे फौरन बदल देना चाहिए।
आप अपने मुंह की ताजगी बनाए रखने के लिए आप रोजाना माउथवॉश (mouthwash) का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें अल्कोहल नहीं होना चाहिए। इससे आपको काफी फायदा होगा। ब्रश करने और फ्लॉसिंग के बाद अपने मुंह को माउथवॉश से धो लें। बाहर थूकने से पहले इसे मुंह में चारो ओर जरूर घुमाएं। इससे आपकी सांसों में ताजगी बनी रहेगी।
शरीर को हमेशा हाइड्रेट रखें। इसके पानी पीते रहें। पानी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इससे शरीर को लार (salivation) बनाने में मदद मिलती है। यह लार शरीर में एसिड की मात्रा को कम करता है।