Get App

दांतों का पीलापन और मुंह से आ रही बदबू को हल्के में न लें, डायबिटीज और हार्ट अटैक का बढ़ सकता है खतरा

Oral Health: मुंह से बदबू सेहत के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। दांतों का पीलापन मसूड़े खराब होने से कई तरह की बीमारियां फैल सकती हैं। इससे आंतों की समस्या, एसिडिटी, डायबिटीज, फेफड़ों के संक्रमण की समस्या बढ़ सकती है। यहां हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं। जिससे दांतों को दूध की तरह सफेद रख सकते हैं

Jitendra Singhअपडेटेड Jun 28, 2023 पर 11:32 AM
दांतों का पीलापन और मुंह से आ रही बदबू को हल्के में न लें, डायबिटीज और हार्ट अटैक का बढ़ सकता है खतरा
Oral Health: दांतों की साफ-सफाई करना बेहद जरूरी है। इससे इग्नोर करना सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है

Oral Health: खराब खान-पान और ओरल हाइजीन का ध्यान नहीं रखने की वजह से मुंह से बदबू आना (Bad breath) एक समस्या बन गई है। जिससे अक्सर बहुत से लोग परेशान रहते हैं। यह समस्या सेहत के लिए काफी गंभीर हो सकती है। इतना ही नहीं ऐसे में आप किसी के लिए भी शर्मिंदगी का कारण भी बन सकते हैं। वैसे भी पीले दांतों के साथ मुस्कान आमतौर पर कोई नहीं पसंद करता है। हमारे दांत और मसूड़े शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए अहम भूमिका निभाते हैं। अगर आप मुंह साफ रखते हैं दांतों में किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं है तो हार्ट अटैक और डायबिटीज जैसी बीमारियों का भी खतरा कम हो जाता है।

कई लोग अक्सर अपने दांतों की उचित देखभाल और साफ-सफाई पर ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन आपके दांत आपकी पूरी सेहत के लिए बारे में बड़ा संकेत दे सकते हैं। ऐसे में इन्हें इग्नोर करना सेहत के लिए लिहाज से बड़ा जोखिम साबित हो सकता है। ऐसे में दांतों की देखभाल करना बेहद जरूरी है। ताकि आप दुर्गंध सांस से मुक्त हो सकें। हम आपको बता रहे हैं कि दांतों की सफाई कैसे करनी चाहिए?

दिन में एक बार करें फ्लॉस

दांतों की सफाई के लिए दिन में कम से एक बार फ्लॉसिंग (Flossing) जरूर करें। इससे दांतों के बीच जो खाद्य पदार्थ जमा हो जाते हैं। उसे साफ करने में मदद मिलेगी। फ्लॉस करने से दांतों के बीच में फंसी गंदगी बड़ी आसानी से निकल आती है। आपने देखा होगा कि हर दिन ब्रश करने के बावजूद भी कुछ लोगों के दांत साफ नहीं होते हैं। उनके दांतों में गंदगी फंसी रहती है। इस गंदगी को निकालने के लिए आप फ्लॉस थ्रेड का इस्तेमाल कर सकते हैं। फ्लॉस करने से दांतों में फंसा खाना या बाहर निकल आता है और मुंह साफ हो जाता है। आप अपनी पसंद का प्रॉसिंग प्रोडक्ट चुन सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें