Get App

Bahraich Bhediya Attack: बहराइच में पकड़ा गया पांचवां आदमखोर भेड़िया, यहां देखें वीडियो

Bahraich Wolf Attack: उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक और आदमखोर भेड़िया पकड़ा गया है। इससे पहले दो मादा और दो नर भेड़िए पकड़े जा चुके हैं। वन विभाग ने भेड़ियों को पकड़ने के लिए कई जाल बिछाए थे। आखिरकार आज (10 नवंबर 2024) सुबह मादा भेड़िया सिसैया चूरामणि के हरिबक्स पुरवा के निकट लगे वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 10, 2024 पर 9:40 AM
Bahraich Bhediya Attack: बहराइच में पकड़ा गया पांचवां आदमखोर भेड़िया, यहां देखें वीडियो
Bahraich Wolf Attack: एक भेड़िया अभी भी खुला घूम रहा है। भेड़ियों ने अब तक 10 लोगों को अपना शिकार बनाया है।

उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़ियों का आतंक लगभग खत्म होने के कगार पर पहुंच गया है। प्रशासन का कहना था कि दो भेड़िए घूम रहे हैं। इस बीच वन विभाग को आज (10 नवंबर 2024) सुबह 7 बजे एक बड़ी सफलता मिली है। वन विभाग ने एक मादा भेड़िया को पकड़ लिया है। प्रशासन की ओर से यह पांचवां भेड़िया पकड़ा गया है। इससे पहले प्रशासन 4 भेड़ियों को पकड़ चुका है। कहा जा रहा है कि अभी भी एक से दो भेड़िए आजाद घूम रहे हैं, जिन्हें भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महसी इलाके में इस भेड़िए की लोकेशन सोमवार शाम को मिली थी। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने खेत के आसापस कई पिंजरे लगाए थे। इसके साथ ही रात भर ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही थी।  फिर आज (10 नवंबर 2024) सुबह करीब 7 बजे हरबख्शसिंह पुरवा गांव के पास पकड़ा गया।

10 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

बता दें कि पिछले 9 दिनों से भेड़िए ने कोई हमला नहीं किया है। अब तक भेड़ियों के हमले में 9 बच्चे समते 10 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। मुख्य वन संरक्षक रेणु सिंह ने बताया कि यह भेड़िया थर्मल ड्रोन को देखते ही फरार हो जाता था। यह काफी चालाक हो चुका था। ऐसे में हमने थर्मल ड्रोन का इस्तेमाल बंद कर घेराबंदी की। इसके बाद यह सफलता हाथ लगी है। इसके पद चिन्ह के मुताबिक हमने प्लान बनाया था। तब इसको पकड़ सके। उन्होंने आगे कहा कि अब एक और भेड़िया बचा है, जिसे भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें