उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में आधी रात को हुए एक अनोखे विरोध प्रदर्शन ने सबका ध्यान खींच लिया। कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर दो महिलाएं अपने छोटे बच्चों के साथ धरने पर बैठ गईं, जिससे हड़कंप मच गया। जब ड्यूटी पर मौजूद सिपाहियों ने यह नजारा देखा, तो तुरंत अधिकारियों को सूचना दी। कुछ ही देर में एसडीएम और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और महिलाओं से बातचीत की। लेकिन जो वजह सामने आई, उसने सभी को चौंका दिया। महिलाओं का आरोप था कि सरकार द्वारा आवंटित उनकी जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हो रही।
