ऑटो ड्राइवर ने सवारी से ऐसे लिया पेमेंट, रेल मंत्री भी रह गए दंग, UPI सिर चढ़कर बोल रहा

वैसे तो सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो और फोटोज वायरल होते ही रहते हैं। इसी बीच बेंगलुरू के एक ऑटो वाले को लेकर किया गया एक पोस्ट भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इस पोस्ट को देखते ही रेल मंत्री भी दोबारा शेयर किए बिना नहीं रह पाए। उन्होंने कहा कि ऐसा सिर्फ बेंगलुरु में ही हो सकता है

अपडेटेड Sep 25, 2024 पर 4:17 PM
Story continues below Advertisement
ऑटो ड्राइवर ने सवारियों से ऑनलाइन पेमेंट के लिए हाथ घड़ी में ही स्कैन को चिपका लिया था।

इन दिनों डिजिटल का जमाना है। ऑनलाइन पेमेंट आज के समय में इंडिया में आम हो गया है। इस समय देश में लोग कैश कैरी करने से अच्छा ऑप्शन यूपीआई के जरिए पेमेंट करना बेहतर समझते हैं। इसमें चेंज पैसों का झंझट नहीं रहती है। इस बीच UPI से पेमेंट करने का एक पोस्ट सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। बेंगलुरु में एक ऑटो ड्राइवर ने UPI के जरिए सवारियों से पैसे लेने का अलग ही जुगाड़ निकाल लिया है। इस पोस्ट को देखते ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी अपनी खुशी नहीं छिपा पाए। वो ऑटो ड्राइवर के ऑनलाइन पेमेंट लेने के तरीके से बहुत प्रभावित हुए। इसके लिए उन्होंने इस पोस्ट को रीशेयर भी किया है।

दरअसल, आपको हमेशा अपने साथ वॉलेट या पर्स टांगकर चलने की जरूरत नहीं रहती है। ऑनलाइन पेमेंट के लिए बस आपके पास मोबाइल फोन होना चाहिए। इससे सिर्फ क्यूआर कोड स्कैन करके मनचाहा अमाउंट का आसानी से पेमेंट कर सकते हैं।

बेंगलुरु के ऑटो ड्राइवर ने कर दिया कमाल


सोशल मीडिया में एक फोटो काफी वायरल हो रही है। जिसमें एक ऑटो ड्राइवर ने सवारियों से ऑनलाइन पेमेंट के लिए अनोखी तरकीब निकाली है। ऑटो ड्राइवर ने UPI के जरिए पेमेंट लेने के लिए अपने हाथ पर बंधी घड़ी दिखा देता है। इस नजारे को पैसेंजर अपने कैमरे में कैद करके सोशल मीडिया पर वायरल कर देता है। जिसके बाद यूजर्स के साथ-साथ रेल मंत्री भी खुद को शख्स की तारीफ करने से नहीं रोक पाते हैं। फोटो में ऑटो ड्राइवर अपनी सवारी को ऑनलाइन पेमेंट के लिए हाथ में बंधी घड़ी दिखा रहा है। जिसमें UPI स्कैनर आसानी से देखा जा सकता है। उसकी इस स्मार्टनेस को देखकर पैसेंजर भी उसका फैन हो गया और पेमेंट करने से पहले एक तस्वीर निकाल ली।

भारत के केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने X पर 21 सितंबर को यह तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें लिखा- यूपीआई का स्वैग। इसने पेमेंट्स को बेहद ही आसान बना दिया।

लोगों के बीच पॉपुलर है UPI

पेमेंट करने का एक सेफ तरीका होने के कारण यूपीआई इन दिनों काफी पॉपुलर हो रहा है। भारत में मेट्रो शहरों में तो चाय की टपरी से लेकर ऑटो रिक्शा वाले तक यूपीआई पेमेंट एक्सेप्ट करते हैं। इसके साथ ही इसे यूज करने का तरीका भी काफी आसान है। यूपीआई पेमेंट के लिए आपको बस अपना बैंक अकाउंट लिंक करना होता है। पेमेंट के लिए आप Paytm, Google pay, PhonePe यूज कर सकते हैं। आपको बता दें कि नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने साल 2016 में UPI सिस्टम को लॉन्च किया था। ये सिस्टम दो बैंकों के बीच में इंस्टेंट पेमेंट की सुविधा मुहैया कराता है।

Video: लड़की ने कचरा फेंकने के लिए लगाया जबरदस्त दिमाग, सोशल मीडिया में हो गई वायरल, लग रहे हैं हंसी के ठहाके

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।