Get App

Bengaluru Bandh: 26 सितंबर को 'बेंगलुरु बंद' का ऐलान, जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद?

Bengaluru Bandh: तमिलानडु को कावेरी नदी का पानी छोड़ने के कर्नाटक सरकार के फैसले के खिलाफ कन्नड़ समर्थक संगठनों ने मंगलवार यानी 26 सितंबर को 'बेंगलुरु बंद' का आह्वान किया है। किसानों और कन्नड़ समर्थक समूहों ने मंगलवार सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बंद का आह्वान किया है। कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (CWMA) ने पिछले हफ्ते कर्नाटक को अगले 15 दिनों तक तमिलनाडु को 5,000 क्यूसेक पानी छोड़ने का निर्देश दिया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 25, 2023 पर 3:26 PM
Bengaluru Bandh: 26 सितंबर को 'बेंगलुरु बंद' का ऐलान, जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद?
Bengaluru Bandh: विभिन्न किसान और कन्नड़ समर्थक संगठनों ने बेंगलुरु बंद का आह्वान किया है

Bengaluru Bandh on September 26: तमिलानडु को कावेरी नदी का पानी छोड़ने के कर्नाटक सरकार के फैसले के खिलाफ कन्नड़ समर्थक संगठनों ने मंगलवार यानी 26 सितंबर को 'बेंगलुरु बंद' का आह्वान किया है। किसानों और कन्नड़ समर्थक समूहों ने मंगलवार सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बंद का आह्वान किया है। कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (CWMA) ने पिछले हफ्ते कर्नाटक को अगले 15 दिनों तक तमिलनाडु को 5,000 क्यूसेक पानी छोड़ने का निर्देश दिया था। इससे पहले यह सिफारिश कावेरी जल विनियमन समिति (CWRC) ने की थी। सुप्रीम कोर्ट ने भी CWMA और CWRC के आदेशों में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद राज्य के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए।

कर्नाटक के मांड्या में रविवार को भी प्रदर्शन जारी रहे। किसानों और विभिन्न कन्नड़ समर्थक संगठनों ने न्याय की मांग को लेकर यहां संजय सर्कल पर धरना दिया। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए प्रदर्शनकारियों ने नारेबाज़ी की और कर्नाटक सरकार से मांग की कि वह पड़ोसी राज्य के लिए पानी छोड़ना बंद करे।

उन्होंने दावा कि कृष्ण राजा सागर बांध में पेयजल आपूर्ति तक के लिए पर्याप्त जल नहीं है। इससे सिंचाई आवश्यकताओं को पूरा करना तो दूर की बात है। कर्नाटक रक्षण वेदिके और कावेरी जल रक्षण होराता समिति आंदोलन का नेतृत्व कर रही है। प्रदर्शन पिछले कुछ दिनों से हो रहा है। यह शनिवार को और तेज हो गया जब 'मांड्या बंद' का आह्वान किया गया था।

यात्री होंगे प्रभावित

सब समाचार

+ और भी पढ़ें