Credit Cards

बेंगलुरु ट्रैफिक को देकर मात, दुल्हन ने सज-धजकर मेट्रो से की यात्रा

बेंगलुरु के ट्रैफिक के किस्से पूरे भारत में मशहूर हैं। हाल ही में अपने शादी के वेन्यू के लिए निकली दुल्हन ट्रैफिक में फंस गई फिर क्या परिवार और दोस्तों के साथ गाड़ी सड़क पर छोड़ उन्होंने मेट्रो से कूच किया। दुल्हन का वीडियो अब वायरल हो रहा है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

अपडेटेड Jan 28, 2024 पर 7:30 AM
Story continues below Advertisement
@ForeverBLRU पर शेयर किए गए वीडियो से लिए गए स्क्रीनशॉट

बेंगलुरु का ट्रैफिक (Bengaluru Traffic) यानी इंपोर्टेंट इवेंट में देरी, सड़कों पर घंटों स्पेंड करने का मौका और गाड़ियों के बीच फंसकर बेंगलुरु का मुआयना करने का सुनहरा अवसर। ऑफिस के लिए निकलने वाले अपनी मीटिंग सड़कों पर अटेंड करते हैं तो कभी कभार ऑफिस से घर लौटने की बजाय वापिस ऑफिस मुड़ना पड़ता है। क्या करें बेंगलुरु का ट्रैफिक है ही ऐसा कि सोशल मीडिया पर लोग अपनी लाइफ का इसे सबसे अहम हिस्सा मानते हैं। इंफ्लुएंसर तो रोजाना कम से कम एक पोस्ट डालते ही हैं। अब इस ट्रैफिक से अपनी शादी (Indian Wedding) को बचाते हुए एक दुल्हन ने मेट्रो (Metro travel) का सफर करना ज्यादा सही समझा।

मेट्रो में दुल्हन की यात्रा


सोशल मीडिया पर दुल्हन की एक वीडियो सामने आई। दुल्हन के साथ उसका परिवार और उसके दोस्त हैं। दुल्हन मेट्रो के गेट से एंट्री करते हुए ट्रेन बोर्ड करती है। वीडियो की कैप्शन में लिखा है कि क्या स्टार है! हैवी ट्रैफिक के बीच में फंसने के बाद, स्मार्ट बेंगलुरु ब्राइड ने कार को बीच में छोड़ पकड़ी मेट्रो। शादी के लिए समय पर पहुंचना जरूरी है। एक यूजर ने लिखा कि मेट्रोवाले दुल्हनिया ले जाएंगे!

Macrotech Developers Q3 results : मुनाफे में 25% का उछाल, दिसंबर तिमाही में 505 करोड़ पर पहुंचा

दुल्हन जोड़े में पहुंची पेपर देने

इस तरह की कई घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। ऐसी एक और वीडियो सामने आई है। यूपी की एक दुल्हन अपनी शादी वाले दिन एग्जाम देने जा पहुंची। दुल्हन का नाम कृष्णा राजपूत है। शादी के दिन बीए फाइनल के पेपर देने पहुंची इस दुल्हन को सभी भविष्य के लिए शुभकामनाएं भेज रहे हैं। दुल्हन का कहना है कि मेरी शादी भी जरूरी है और उतने ही मेरे पेपर भी। मेरी विदाई मेरे पेपर के बाद ही होगी। लोग दुल्हन के जज्बे की भी तारीफ कर रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।